आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

09 सितंबर 2011

निकाह के बाद घर में इंतजार करती रही दुल्हन लेकिन..

झुंझुनूं/सीकर। दहेज के लिए दूल्हा निकाह के बाद दुल्हन को छोड़ गया। मामला मोहल्ला फतेहपुरियान का है। खाने-पीने के बाद आधी रात को दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के सीकर लौट गया।

शहर की चोपदारान मस्जिद के पास रहने वाले मो. साबीर की पुत्री शमां बानो का सात सितंबर का निकाह हुआ। सीकर के व्यापारियान मोहल्ला से मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद मुमताज शाम छह बजे बारात लेकर आए। दुल्हन पक्ष ने जमकर खातिरदारी की। शाम आठ बजे शहर काजी सफी उल्लाह ने निकाह कराई। शादी में दुल्हन पक्ष ने काफी सामान भी दिया।

विदाई के समय दुल्हा मो. आसिफ, उसकी मां मैमुना, बहन रुबीना व भाई मो. सलीम दहेज में बाइक, सोने-चांदी के गहने व एक लाख रुपए नकद देने की मांग पर अड़ गए। मांग पूरी ना करने पर आरोपी गाली-गलौच करने लगे तथा दुल्हन व उसके परिजनों को भला-बुरा कहा। बिरादरी के लोगों ने समझाइश की लेकिन दूल्हा पक्ष ने किसी की नहीं मानी। करीब तीन घंटे तक नाटक चलता रहा।

रात पौने बारह बजे के करीब दूल्हा व बाराती गाड़ियों में बैठकर चले गए। निकाह के बाद दुल्हन शमां बानो घर पर ही बैठी रह गई। दुल्हन के पिता ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...