आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 सितंबर 2011

800 साल पुरानी कब्र से मिले चुड़ैल के अवशेष

इटली के तुसकेनी में पुरातत्व शास्त्रियों को एक कब्र से महिला के अवशेष मिले हैं। साधारण-सी इस कब्र में उसे ताबूत के बिना दफनाया गया था। खास बात ये है कि उसके जबड़े में सात कीलें और शरीर के आसपास 13 कीलें ठोंकी गई थीं। कंकाल के आसपास 17 पासे भी रखे गए थे। जिस खेल में ये पासे इस्तेमाल होते थे, वो खेल महिलाओं के लिए प्रतिबंधित था। ला एक्विला यूनिवर्सिटी के अलफॉन्सो फोर्गिओन ने ये खोज की है।

वे बताते हैं कि कब्र करीब 800 साल पुरानी है और इससे पहले उन्होंने ऐसा कभी नहीं देखा था। जिस अंदाज में महिला को दफनाया गया था, उससे लगता है लोगों को शक होगा की वह चुड़ैल है। वहां पर एक और महिला की ऐसी ही कब्र मिली है। उसके आसपास भी 17 पासे जमे हैं। उस दौर में 17 को अशुभ अंक माना जाता था। ये कब्रें एक पुराने चर्च परिसर में बनी हैं, इसलिए कह सकते हैं कि ये महिलाएं अच्छे घर से रही होंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...