

1. टोक्यो समरलैंड स्थित यह एक स्वीमिंग पूल की इस तस्वीर में साफ है कि इसमें लोगों की तैराकी की तमन्ना अधूरी ही रह जाती होगी। गर्मियों के दौरान इसमें इतनी भीड़ हो जाती है कि पानी ढ़ूंढ़ना तक मुश्किल हो जाता है।

2. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार चीन स्थित मोंकॉक पृथ्वी पर सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाली जगह है। यहां का जनसंख्या घनत्व प्रति एक किलोमीटर में 130,000 व्यक्ति है।

3. सन 1950 में शुरू हुआ ब्राजील का रियो डे जेनियरो फुटबाल स्टेडियम विश्व का सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला स्टेडियम है। इसमें खेले एक फुटबॉल मैच के दौरान दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या 199,854 दर्ज की गई थी।

4. टोक्यों की शिबुया क्रॉसिंग सर्वाधिक भीड़ वाली सड़क है। इस पर से प्रतिदिन लगभग 2.5 मिलियन लोग गुजरते हैं। आप दिन के जिस भी वक्त यहां जायेंगे, आपको हर समय सैकड़ो लोगों की भीड़ इसपर चलते हुए मिल जायेगी।

5. रूस के सेंटपीटर्सबर्ग की क्रेस्टी जेल विश्व की सर्वाधिक कैदियों वाली जेल में शुमार है। आधिकारिक तौर पर इसकी क्षमता 3,000 कैदी है लेकिन इसमें हमेशा 10,000 कैदियों को रखा जाता है। यहां हर कैदी को केवल 4 वर्ग मीटर की ही जगह उपलब्ध हो पाती है।

6. मुंबई, भारत में लोकल ट्रेन।

7. चीन का इंगडाओ हुइकुआन बीच एशिया के सबसे अधिक व्यस्त बीच की श्रेणी में गिना जाता है।

8. विश्व का सर्वाधिक भीड़ वाला सबवे ट्रेन स्टेशन, मास्को, रूस

9. 395 व्यक्ति प्रति किलोमीटर घनत्व के साथ इंग्लैंड, यूरोप के सर्वाधिक भीड़ वाले देशों में नंबर एक है। चीन अभी भी विश्व के सबसे अधिक भीड़ वाले देशों में नंबर एक है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)