आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 अगस्त 2011

शादी की सालगिरह के दिन 'हैवान' बन गया पति


जयपुर। श्याम नगर स्थित रेल नगर में रहने वाले सीनियर आरएएस रामदेव सिंह बेनीवाल ने सोमवार सुबह सिगरेट पीने की बात पर हुई मामूली कहासुनी के बाद बल्ले से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर दी। सोमवार को बेनीवाल की शादी की सालगिरह थी। बेनीवाल जयपुर में सहायक कलेक्टर (प्रथम) के पद पर कार्यरत है। पत्नी वसुंधरा की हत्या के बाद वे कार्यालय गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद आ रहे थे, इस दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार रामदेव सिंह बेनीवाल(55)श्याम नगर में रेल नगर स्थित नक्षत्र विला में जी 150 में किराए से रहते है तथा मूलत::: चुरु में राजगढ़ के पास स्थित रबूडी गांव के रहने वाले है। पत्नी वसुंधरा देवी (55) से आए दिन झगड़ा होता रहता था। बेनीवाल नशे के आदि है। घटना के समय घर पर पत्नी व11 साल का नौकर करण सिंह था जो मारपीट होते देख घर की छत पर जाकर छिप गया। कुछ देर बाद बाहर आकर रोने लगा तब जाकर पड़ोसी को घटना का पता चला। शादी के कुछ साल के बाद से ही दोनों में झगड़ा होने लगा था। बेनीवाल ने दो बेटियों में एक की शादी कर दी थी। छोटी बेटी रविवार को पास ही रहने वाले चाचा के घर गई थी जबकि एक बेटा दिल्ली में इंजीनियरिंग कर रहा है।

बैट उठाया और ताबड़तोड़ मारते गए:

एसीएम के घर काम पर आए नौकर करण ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि रामदेव सिंह तथा पत्नी वसुंधरा में अक्सर झगड़ा होता था। कई बार वे खुद ही चाय बनाकर पीते था। सोमवार सुबह उसने चाय बनाई थी। मेडम ने कुर्सी पर बैठकर चाय पी और साहब टहलते हुए चाय पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने चाय पी थी। जिसके कारण दोनों की आपस में मामूली कहासुनी हुई थी। चाय पीने के बाद मैडम ने सभी के लिए खाना बनाया था। इसके बाद मेडम कपड़े समेट रही थी और वह झाडू लगा रहा था। इस दौरान साहब कमरे में गए। बैट लेकर आए और कपड़े समेट रही मेडम के सिर पर दे मारी। मैडम बैड पर गिर गई। तब पैरों में मारी,इसके बाद मैडम चिल्लाती हुई फर्श पर गिर गई। साहब जोर जोर से चिल्लाते हुए मैडम के सिर पर मारते ही गए। इस दौरान बचने के लिए वह मकान की छत पर जाकर छिप गया।


हत्या के बाद नहाया फिर कार्यालय गया:

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी बेनीवाल बाथरूम में गए तथा नहाने के बाद घर से पैदल पैदल ही ऑटो स्टैंड की ओर जा रहे थे इस दौरान उनका ससुराल पक्ष के रिश्तेदार संजीव मिल गए। जिन्हें बेनीवाल ने कार्यालय छोड़कर आने के लिए कहा। इस पर संजीव ने कार से बेनीवाल को कार्यालय छोड़कर दिया। जहां कुछ देर ही रहे।

इस दौरान पड़ोसी ने नौकर के रोने की बात वसुंधरा के भाई सुभाष महलां को फोन पर बताया तो वे वसुंधरा के घर गए। हत्या का पता चलने पर सुभाष ने संजीव को फोन किया तो उन्होंने बताया कि बेनीवाल को तो वे कार्यालय में छोड़कर आए है। इस पर पुलिस टीम कार्यालय पहुंची तो वे रास्ते में ही मिल गए। जिनको पकड़ लिया। पुलिस ने बाथरुम से खून से सने कपड़े बरामद कर लिए।

रोज पीते थे पांच पैकट सिगरेट:

आरोपी बेनीवाल ने पुलिस को बताया कि उसको सिगरेट पीने की लत थी तथा रोज करीब पांच पैकट से अधिक सिगरेट पीते थे।

इतना मारा कि बल्ले के तीन टुकड़े हो गए

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो नौकर दरवाजे पर रोता हुआ मिला तथा कमरे के अंदर वसुंधरा का शव फर्श पर गिरा हुआ था। पास ही बल्ला पड़ा हुआ था। जिसके तीन टुकड़े हो गए थे। नौकर ने पुलिस को बताया कि बेनीवाल ने इसी बल्ले से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए।

लंबे समय से चल रहा था विवाद

जांच में सामने आया कि बेनीवाल तथा पत्नी वसुंधरा में लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार रिश्तेदारों ने समझाया भी। रविवार को भी वसुंधरा का भाई सुभाष तथा आरेापी एसीएम का भाई अमरसिंह समझाने के लिए आए थे।

करीब दो घंटे तक दोनों को समझाया था। जिस पर बेनीवाल ने आइंदा झगड़ा नहीं करने की बात कही थी। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बेनीवाल सनकी मिजाज का था और नशा करता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...