आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 जुलाई 2011

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना?


 

इस महीने में क्या नया होने वाला है आपके साथ? इस महीने के सितारों का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा? जानिए चंद्र पद्धति के अनुसार अपना राशिफल..



मेष-व्यर्थ की बातों में ध्यान देने के स्थान पर अपने काम पर ध्यान लगाना ज्यादा अच्छा होगा। इस माह में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा और कार्यों का बोझ भी बढ़ सकता है क्योकि समय अभी अनुकुल नहीं है। प्रेम संबन्धों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबन्धों में कष्ट बढ़ा सकती है।



वृष-व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही है। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। अधिनस्थ फिर भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते है।



मिथुन-व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णयों के कारण योजनाओं में विलम्ब की स्थिति आ सकती है। प्रेम संबन्धों के लिये विपरीत समय है। कार्यों की अधिकता के कारण प्रेम विषयों के लिये समय कम मिल सकता है। आपका जीवन साथी भी आपकी सफलता और खुशी में अपना योगदान देगा। आपका अनुभव, पुरुषार्थ तथा मनोबल सभी के सहयोग से माह के मध्य में लाभों में वृद्धि हो सकती है।



कर्क-इस समय में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और काम का बोझ भी बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। इस माह के अंत में पदोन्नती व सम्मान प्राप्ति के योग भी बने हुए है।



सिंह- माता के साथ आपके तनाव बढ़ सकते है। इस अवधि में संतान आपके सम्मान में कमी कर सकती है लेकिन यह स्थिति लम्बे समय के लिये नहीं होने के कारण आप इसे गंभीरता के साथ न लें।



कन्या- शुरू के समय में मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते है। इसकी मध्य अवधि में प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपकी व्यस्तता व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक होने के कारण आप मित्र साथी के लिये समय कम निकाल पाएंगें।



तुला- आप अपने व्यवसायिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी कर सकते है। इसके अलावा पदोन्नती व सम्मान प्राप्ति के योग भी बने हुए है। इस माह के अंत में आपको सावधान रहना चाहिए वाहनों से चोट लग सकती है। इस राशि वालों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। रूका हुआ पैसा आने के योग बन रहे है।



वृश्चिक-आपमें आत्मविश्वास की स्थिति इस समय में सराहनीय बनी हुई है। फिर भी मन में उन्नति को लेकर किसी भी प्रकार की शंका को पनपने न दें। व्यापार और कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति तो बनेगी लेकिन धैर्य रखें महीने के अंत में आपको बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं।



धनु-मित्रों के साथ आपके संबन्ध स्नेह पूर्ण रहेंगे। यह स्थिति आपके विचलित मन के  कारण उत्पन्न होगी। जो महीने के अन्त में जाकर सामान्य हो जायेगी। इस राशि वालों को भूमि वाहन और मकान संबंधित लाभ महीने के मध्य समय में होगा। धनु राशि वालों को जीवनसाथी के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।



मकर-मकर राशि वालों का मानसिक दबाव कम होगा तथा स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। इस समय महीने में मकर राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आ सकती है। व्यापार में धन संबंधित जोखिम न लें। इस महीने के अंत में अपने पिता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताओं को बढ़ाएगी।



कुंभ- इस महीने के शुरुआती दिनों में निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। महीने के मध्य में जीवनसाथी से सहयोग नही मिलने से उदास रहेंगे लेकिन महीने के अंत में ठीक हो जाएगा।



मीन- इस महीने व्यापार या कार्यक्षेत्र से संबंधित नई योजनाएं बनेंगी। विदेशी स्थानों की योजनाओं पर धन विनियोजन के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। इस संबन्ध में अधिक सूझ-बूझ की आवश्यकता रहेगी। इस महीने के अंत में स्वास्थ्य खराब होने के योग बन रहे हैं सावधान रहें मौसमी बीमारियां हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...