आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 जुलाई 2011

आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना, क्या कहती है अंक विद्या

आपके लिए कैसा रहेगा ये महीना, क्या कहती है अंक विद्या

 

 
 
 
अंक ज्योतिष से जानें ये महीना आपके  लिए क्या लेकर आया है? आपके बिजनेस, कार्यक्षेत्र और परिवार के लिए कैसे रहेंगे इस महीने आपके सितरें? क्या होगा इस महीने में जानें, इस महीने के न्यूमरोलॉजी राशिफल से....



अंक- 1 इस अंक वाले इस महीने में वाहनादि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। निर्माण कार्यों में व्यय का योग है। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। महीने के मध्य में कुछ परेशानियां जरूर आएगी लेकिन महीने के अंत में खत्म हो जाएगी। इस अंक वालों का स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। शुभ रंग- सुनहरा

अंक- 2 महीने की शुरुआत में इस अंक वालों का व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। महीने का दुसरा सप्ताह इस अंक वालों के लिए शुभ रहेगा। विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे। यश, मान-सम्मान मिलेगा। जीवन साथी से सामंजस्य बना रहेगा। शुभ रंग- सफेद

अंक- 3 इस अंक वालों को धैर्य रखना जरूरी है इस महीने में कोई भी बड़े या महत्वपूर्ण कार्य सोच समझ कर करें। अपने कौशल से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। गुप्त रोग होने की संभावना है। व्यय की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से प्रेम और स्नेह बना रहेगा।  शुभ रंग- पीला

अंक- 4 इस महीने अंक चार वालों को संतान पक्ष से लाभ और शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस महीने के अंतिम सप्ताह में इस अंक वालों को धन लाभ के योग बनेंगे साथ ही इनकी आय भी उत्तम रहेगी। नौकरी में नए प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। शुभ रंग- हरा

अंक- 5 यह महीना अंक पांच वालों के लिए सुख देने वाला रहेगा। इस महीने अंक पांच वालों को धन की प्राप्ति होगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। आय उत्तम रहेगी। इस अंक वालों के कार्यों से अधिकारी प्रसन्न होंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। इस महीने पदोन्नति के योग बन रहे हैं। शुभ रंग- पीला

अंक- 6 यह महीना अंक 6 वालों के लिए शुभ और अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। इस अंक वालों के सभी कार्य सफल होंगे। सोचे हुए कार्य भी पूरे होने लगेंगे। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। पूराने मित्रों और सहयोगियों से मुलाकात होने का योग बन रहा है। पराक्रम में वृद्धि होगी। शुभ रंग- भूरा रहेगा।

अंक- 7 अंक सात वालें इस महीने खुद पर नियंत्रण रखें। सुख-सुविधा में अधिक  खर्च होन के योग बन रहे हैं। नवीन वाहन, घर आदि खरीदने का मन बनेगा। महीने के तीसरे सप्ताह में वस्त्र लाभ होने के योग हैं। व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। निवेश समझदारी से करें। शुभ रंग: क्रीम।

अंक- 8 इस महीने अंक आठ वालों के प्रेम विवाह का प्रबल योग बन रहा है। इस अंक वालों को व्यापार-व्यवसाय उत्तम रहेगा। महीने के दुसरे सप्ताह से ही धन लाभ मिलने लगेगा। महीने के अंत में इस अंक वालों को शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आय स्थिर रहेगी। शुभ रंग: हल्का नीला

अंक- 9 इस महीने में अंक आठ वालों का नए वाहन, मकान पर खर्च होगा। स्नायू संबंधी पीड़ा हो सकती है। इस अंक की महिलाओं को स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सम्मान करें। इस अंक वालों को पूरे महीने अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक  है। शुभ रंग: सफेद।

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...