आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 जुलाई 2011

अजगर को मुर्गो ने घेरा


कोटा कोटा के अकेलगढ़ में एक अजगर पिछले 6 माह में 40 मुर्गे निकल चुका था लेकिन कल अजगर ने जब फिर ऐसा किया तो मुर्गो ने इस बार एकजुट होकर अजगर को घेर लिया.. । क्या है पूरी घटना और कैसे मुर्गो ने अजगर से बदला लिया इस विजअल स्टोरी को हमारे फोटोग्राफर कमलेश बागड़ी ने अपने कैमरे में कैद किया है।

मुर्गो ने सीना ताना और कुछ ऐसे हार गया अजगर



निगल लिया मुर्गा

स्थान : कोटा का अकेलगढ़। कर्मचारियों के घर। आस-पास अकेला अजगर..और कई मुर्गे। लोगों का कहना है अजगर छह माह में 40 मुर्गे निगल चुका है। सोमवार रात लेखराज का मुर्गा निगल लिया। मंगलवार सुबह लेखराज ने छिपे अजगर को डंडे से बाहर निकाला। मुर्गा अजगर के पेट में प्रतीत हो रहा है।

हार मानी, मुर्गा उगल दिया

लोग इकट्ठा हो गए। आसपास वे मुर्गे भी जमा हो गए, जिनके साथियों को यह चुन-चुन कर खा रहा था। अजगर ने सोचा, अब तो भागने में ही भला है..पर भागूं तो कैसे पेट में इतना भोजन जो है। झटपट निर्णय लिया और मुर्गा उगल दिया। मुंह से आधा मुर्गा बाहर दिखाई दे रहा है।

मुर्गो ने सीना ताना

पेट हलका हुआ। छिपने या भागने की कोशिश की तो कुछ मुर्गे अजगर के सामने इस तरह सीना तानकर खड़े हो गए, जैसे बदला लेने वाले हों। ..आखिरकार कुछ लोग अजगर को नया गांव के जंगल में छोड़ आए।

 

निगल लिया मुर्गा स्थान : कोटा का अकेलगढ़। कर्मचारियों के घर। आस-पास अकेला अजगर..और कई मुर्गे। लोगों का कहना है अजगर छह माह में 40 मुर्गे निगल चुका है। सोमवार रात लेखराज का मुर्गा निगल लिया। मंगलवार सुबह लेखराज ने छिपे अजगर को डंडे से बाहर निकाला। मुर्गा अजगर के पेट में प्रतीत हो रहा है।
 

हार मानी, मुर्गा उगल दिया लोग इकट्ठा हो गए। आसपास वे मुर्गे भी जमा हो गए, जिनके साथियों को यह चुन-चुन कर खा रहा था। अजगर ने सोचा, अब तो भागने में ही भला है..पर भागूं तो कैसे पेट में इतना भोजन जो है। झटपट निर्णय लिया और मुर्गा उगल दिया। मुंह से आधा मुर्गा बाहर दिखाई दे रहा है।
 

मुर्गो ने सीना ताना पेट हलका हुआ। छिपने या भागने की कोशिश की तो कुछ मुर्गे अजगर के सामने इस तरह सीना तानकर खड़े हो गए, जैसे बदला लेने वाले हों। ..आखिरकार कुछ लोग अजगर को नया गांव के जंगल में छोड़ आए।

1 टिप्पणी:

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...