आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 जुलाई 2011

शपथ समारोह से नदारद कामत-जेना को कांग्रेस की चेतावनी

 

शपथ समारोह से नदारद कामत-जेना को कांग्रेस की चेतावनी

 

 
 
 

 
 
नई दिल्ली. यूपीए-2 सरकार की अगुवाई कर रहे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट में फेरबदल हो गया है। लेकिन इसे लेकर दो नेताओं की नाराजगी खुले तौर पर सामने आई है। गुरुदास कामत और श्रीकांत जेना कम महत्‍व का विभाग दिए जाने से खुश नहीं हैं, इसलिए इन्‍होंने शपथ नहीं ली। जेना ने पार्टी नेताओं से मिल कर अपनी बात रखने की बात कही है। लेकिन कांग्रेस ने इन नेताओं को कड़ा जवाब देने का मन बनाया है। सूत्रों के मुताबिक इन नेताओं को अब मंत्री पद नहीं दिया जाएगा।

मंगलवार शाम पांच बजे राष्‍ट्रपति भवन के अशोक हॉल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो दो नेता नदारद दिखे। श्रीकांत जेना को सांख्यिकीय व कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्री की जिम्‍मेदारी सौंपी जा रही थी लेकिन वे असंतुष्‍ट दिखे और उन्‍होंने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्‍कार किया। उन्‍होंने मंत्रिमंडल विस्‍तार पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया। समारोह से पहले उन्‍होंने कहा कि वह अपने विभाग को लेकर नेताओं से मिलेंगे। कामत को भी पेय जल और स्‍वच्‍छता विभाग में राज्‍य मंत्री बनना मंजूर नहीं हुआ। वह भी शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए। हालांकि कामत ने अपनी सफाई में कहा कि उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कह दिया है कि वह अभी मंत्रालय में कोई जिम्‍मेदारी नहीं लेना चाहते हैं और महाराष्‍ट्र में पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।
पूरा नहीं हुआ फेरबदल
सरकार की एक सहयोगी डीएमके के प्रमुख एम करुणानिधि ने कहा है कि कैबिनेट में फेरबदल अभी पूरी तरह नहीं हुआ है। उन्‍होंने एक इंटरव्‍यू में कहा कि केंद्र सरकार में शामिल होने के बारे में फैसला डीएमके की बैठक में लिया जाएगा। उनकी पार्टी के दो मंत्रियों को 2जी घोटाले में फंसने के कारण कैबिनेट छोड़ना पड़ा है। हालांकि भाजपा ने मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल को नए खिलाड़ी और पुराने मदारी के शामिल होने की बात कह मजाक उड़ाया है। (पूरी खबर पढ़ने के लिए रिलेटेड आर्टिकल पर क्लिक करें)  
मोइली से कानून मंत्रालय छिना, खुर्शीद को जिम्‍मेदारी
मनमोहन की नई कैबिनेट में वीरप्पा मोइली कंपनी मामलों के मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें कानून मंत्रालय से हटाया गया। सलमान खुर्शीद नए कानून मंत्री होंगे। उनके पास अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का कामकाज बरकरार रहेगा। वहीं, कपिल सिब्बल का रुतबा बरकरार है। वे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के साथ-साथ दूरसंचार मंत्रालय का कामकाज देखते रहेंगे। कैबिनेट मंत्री बने जयराम रमेश ग्रामीण विकास मंत्रालय का कामकाज देखेंगे। रमेश की जगह अब कांग्रेस की प्रवक्ता जयंती नटराजन राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के तौर पर पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का कामकाज देखेंगी। किशोर चंद्र देव कैबिनेट मंत्री के तौर पर पंचायती राज एवं जनजातीय मंत्रालय देखेंगे। दयानिधि मारन के हटने के बाद खाली पड़े कपड़ा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा को सौंपा गया है।

मिलिंद देवड़ा संचार एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं।  पवन सिंह घाटोवार बीएस हांडिक की जगह पूर्वोत्तर से जुड़े मंत्रालय का कामकाज देखेंगे। राहुल गांधी के बेहद करीबी भंवर जितेंद्र सिंह नए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री होंगे। राजीव शुक्ला संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बनाए गए। विलास राव देशमुख नए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री होंगे।
मुकुल रॉय से छिना रेल मंत्रालय, दिनेश त्रिवेदी को कमान
रविवार को हुए रेल हादसों को लेकर आलोचना झेल रहे मुकुल रॉय की रेल मंत्रालय से छुट्टी कर दी गई है। मुकुल रॉय जहाजरानी मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के एकमात्र सांसद डॉ. चरणदास महंत कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय का काम राज्य मंत्री के रूप में देखेंगे।

नई कैबिनेट में चार नए मंत्री, दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच राज्य मंत्रियों को जगह दी गई है। इसमें आठ नए नेताओं को शामिल किया गया है। वहीं, पिछली कैबिनेट में शामिल रहे सात मंत्रियों को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है। अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने वालों में राजीव शुक्ला, चरणदास महंत, मिलिंद देवड़ा, सुदीप बंदोपाध्याय, जीतेंद्र सिंह शामिल हैं।
घंटों पहले जगजाहिर हुई मंत्रियों सूची

मंत्रियों के नाम की जानकारी शपथ ग्रहण समारोह से कई घंटे पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट के जरिए सार्वजनिक कर दी गई थी। यह देश के संसदीय इतिहास में पहला मौका है जब शपथ ग्रहण से कई घंटे पहले कैबिनेट में बदलाव की सूची सार्वजनिक कर दी गई। राजीव शुक्ला, जयंती नटराजन, किशोर चंद्र देव, मिलिंद देवड़ा कैबिनेट में नए चेहरे हैं। वहीं, मुरली देवड़ा, एमएस गिल, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, ए साई प्रताप की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...