आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 अप्रैल 2026

कोटा हजयात्रियों की पहली उड़ान 20 अप्रेल को जयपुर से

 

कोटा हजयात्रियों की पहली उड़ान 20 अप्रेल को जयपुर से , एडवोकेट अख्तर खान अकेला उनका परिवार पहली उड़ान से हज यात्रा पर रवाना होंगे ,
कोटा 12 अप्रेल , उज्जैन के जज़्बा सोशल फाउंडेशन ,, सामजिक समरस साहित्यिक मंच की तरफ से कोटा से हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों का स्वागत करते हुए ,, देश की खुशहाली , तरक़्क़ी , राष्ट्रिय एकता , अखंडता के लिए सभी हज यात्रियों से दुआएं मांगने की अपील की है , ,, सामाजिक समरसता साहित्यिक मंच के डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल , उज्जैन की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था , जज़्बा सोशल फाउंडेशन के इंजीनियर सरफ़राज़ कुरैशी और उनकी टीम ने सभी को बधाइयां दी ,, कोटा जिला हज कमेटी प्रबंधन समिति के चेयरमेन सूफी ज़हीर ने बताया कि , राजस्थान से इस बार साढ़े तीन हज़ार से ज़्यादा हज यात्री , मक्के ,, मदीना जाएंगे , कोटा से इस पाक यात्रा पर तीन सो से भी ज़्यादा लोग जा रहे हैं , राजस्थान के हाजियों की पहली फ्लाइट जयपुर सांगानेर एयरपोर्ट से 20 अप्रेल शाम साढ़े आठ बजे मदीने के लिए रवाना होगी , ,सूफी ज़हीर ने बताया की कोटा में हज यात्रियों की सुविधा के लिए टीकाकरण केम्प , चिकित्सा जांच और प्रशिक्षण शिविर राजस्थान सरकार की मदद से पहले ही सम्पन्न हो चूका है ,, फिर भी प्रशिक्षण शिविर लगातार चल रहे हैं , उन्होंने कहा की किसी भी हज यात्री को किसी तरह का कोई कन्फ्यूज़न हो तो वोह पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं , हज यात्रा में जाने वालों के लिए इस बार कुछ नियमों में बदलाव हुआ है , एक तो महिला और पुरुष अलग अलग कमरों में ठहराए जाएंगे जबकि इस बार मक्के और मदीने में कोई भी यात्री खुद का खाना नहीं बना सकेगा ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से क्या गया है ,, इस कारण हज यात्रियों को खुद अपने स्तर पर ही , इंडियन वेंडर्स या फिर होटलों पर ही अपना खाने नाश्ते का इंतिज़ाम करना होगा , , एक हज यात्री अपने साथ दो अलग अलग सूट केस में बीस बीस किलो से ज़्यादा वज़न नहीं ले जा सकेगा , जबकि सात आठ किलो वज़न प्लेन में लेकर बैठने वाले बेग में रखा जा सकेगा , ,, कोटा से इस बार एडवोकेट अख्तर खान अकेला , उनकी पत्नी श्रीमती रिज़वाना अख्तर लेकचरर , बिटिया सदफ अख्तर ,, मेडिको लीगल इमरान खान , मज़हर जहां , विख्यात शायर चाँद शेरी ,, डॉक्टर परवेज़, डॉक्टर इमरान, अब्दुल हलीम आयना , कलाम खान , पेंशनर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मन्नान खान ,, अफ़ज़ल अंसारी ,, सहित कई ज़िम्मेदार लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं , एडवोकेट अख्तर खान अकेला की पहली फ्लाइट 20 अप्रेल की होने के कारण सभी ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए दुआओं की गुज़ारिश की है , ,उज्जैन जज़्बा सोशल फाउडनेशन के सरफ़राज़ अंसारी ने इस अवसर पर बताया कि हज शुक्र और सब्र का जज़्बा है , और उज्जैन से भी हज यात्रियों की लम्बी फहरिस्त है जो साथ मिलकर ही अरकान पुरे करेंगे , उन्होंने बताया कि उज्जैन से इमरान खान , ज़फ़र आलम अंसारी , इरशाद नागोरी , असलम मंसूरी ,, भी हज यात्रा पर पहली फ्लाइट से ही जाएंगे , जज़्बा सोशल फाउडनेशन उज्जैन के राष्ट्रिय पदाधिकारियों के जज़्बे को सलाम जो वोह पूरी टीम कोटा में हज यात्रियों के स्वागत सत्कार के लिए मौजूद रहे ,, कोटा में जज़्बा सोशल फाउडनेशन के ज़िम्मेदारों में सरफ़राज़ कुरैशी ,, नईम खान , अतहर आलम अंसारी , भुरू शेख मौजूद रहे , विख्यात लेखक डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल ने इस अफसर पर कहा के धार्मिक यात्राओं से धर्म के प्रति सम्मान ,, आस्थायें बढ़ती हैं , और सामाजिक समरसता की तरफ मानवीय धर्म का जज़्बा पैदा होता है , जो विश्व शान्ति के लिए वर्तमान हालतों में बहुत ज़रूरी हो गया है , डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल ने इस्लामिक कल्चर विशेष पुस्तक लेखन कार्य पर ,, जज़्बा सोशल फाउनडेशन के इंजीनियर सरफ़राज़ कुरैशी , नईम खान सहित सभी ने उनका भी सम्मान किया ,, ,के डी अब्बासी
--

शिक्षा सहकारी व सहयोगी संस्थाओं की पहल, रक्तदान शिविर की तैयारियां तेज

 

शिक्षा सहकारी व सहयोगी संस्थाओं की पहल, रक्तदान शिविर की तैयारियां तेज
के डी अब्बासी
कोटा/बारां 13अप्रैल , अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां द्वारा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए 14 अप्रैल को मोठपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सहकारी सभा की सहयोगी संस्थाओं—रक्तकोष फाउंडेशन, समर्पण ब्लड डोनर, आदर्श रैगर समाज तथा ग्राम मोठपुर के समस्त ग्रामीणों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा सहकारी अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उपाध्यक्ष महेंद्र नागर एवं मंत्री जमनालाल गुर्जर ने बताया कि शिविर की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। शिविर संयोजक के रूप में मुरारी लाल रैगर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि नवल किशोर नागर को शिविर प्रभारी बनाया गया है।
शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं मानव सेवा के कार्यों में भी संस्था सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 14 अप्रैल को आयोजित इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लें और डॉ. अम्बेडकर की जयंती को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए समाज के लिए प्रेरणा प्रस्तुत करें।

और वह तो यक़ीनन क़यामत की एक रौशन दलील है तुम लोग इसमें हरगिज़ शक न करो और मेरी पैरवी करो यही सीधा रास्ता है

 और वह तो यक़ीनन क़यामत की एक रौशन दलील है तुम लोग इसमें हरगिज़ शक न करो और मेरी पैरवी करो यही सीधा रास्ता है (61)
और (कहीं) शैतान तुम लोगों को (इससे) रोक न दे वही यक़ीनन तुम्हारा खुल्लम खुल्ला दुश्मन है (62)
और जब ईसा वाज़ेए व रौशन मौजिज़े लेकर आये तो (लोगों से) कहा मैं तुम्हारे पास दानाई (की किताब) लेकर आया हूँ ताकि बाज़ बातें जिन में तुम लोग एख़्तेलाफ़ करते थे तुमको साफ़-साफ़ बता दूँ तो तुम लोग ख़ुदा से डरो और मेरा कहा मानो (63)
बेषक ख़़ुदा ही मेरा और तुम्हार परवरदिगार है तो उसी की इबादत करो यही सीधा रास्ता है (64)
तो इनमें से कई फिरक़े उनसे एख़्तेलाफ़ करने लगे तो जिन लोगों ने ज़़ुल्म किया उन पर दर्दनांक दिन के अज़ब से अफ़सोस है (65)
क्या ये लोग बस क़यामत के ही मुन्तज़िर बैठे हैं कि अचानक ही उन पर आ जाए और उन को ख़बर तक न हो (66)
(दिली) दोस्त इस दिन (बाहम) एक दूसरे के दुशमन होगें मगर परहेज़गार कि वह दोस्त ही रहेगें (67)
और ख़़ुदा उनसे कहेगा ऐ मेरे बन्दों आज न तो तुमको कोई ख़ौफ है और न तुम ग़मग़ीन होगे (68)
(यह) वह लोग हैं जो हमारी आयतों पर ईमान लाए और (हमारे) फ़रमाबरदार थे (69)
तो तुम अपनी बीवियों समैत एजाज़ व इकराम से बेहिश्त में दाखिल हो जाओ (70)

12 अप्रैल 2026

कोटा की तृप्ति पंत चंडीगढ़ के घुंघरू म्यूजिक फेस्ट 2026” में उत्कृष्ट कथ्यक प्रस्तुति के लिए “स्टार डांसिंग अवॉर्ड” से सम्मानित

 

कोटा की तृप्ति पंत चंडीगढ़ के घुंघरू म्यूजिक फेस्ट 2026” में उत्कृष्ट कथ्यक प्रस्तुति के लिए “स्टार डांसिंग अवॉर्ड” से सम्मानित
के डी अब्बासी
कोटा,अप्रैल। कोटा की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना तृप्ति पंत ने एक बार फिर अपनी कला का लोहा मनवाते हुए चंडीगढ़ में आयोजित प्रतिष्ठित “घुंघरू म्यूजिक फेस्ट 2026” में शानदार प्रस्तुति दी। टैगोर थिएटर में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक समारोह में देशभर से आए कलाकारों के बीच तृप्ति पंत ने अपनी विशिष्ट शैली और अभिव्यक्ति से दर्शकों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन नृत्य साधना स्कूल ऑफ डांस एंड म्यूजिक द्वारा किया गया, जिसमें कथक, शास्त्रीय संगीत और अन्य भारतीय नृत्य शैलियों की विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। तृप्ति पंत ने अपने कथक नृत्य में “भाव”, “लय” और “तत्कार” का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में पारंपरिक कथक की शुद्धता के साथ-साथ आधुनिक भावाभिव्यक्ति की झलक भी देखने को मिली, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तृप्ति ने अपनी प्रस्तुति में विभिन्न भावों को जीवंत करते हुए कथक के माध्यम से कथा कहने की कला को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी मुद्राएं, मुखाभिनय और ताल पर सटीक नियंत्रण ने दर्शकों को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। विशेष रूप से उनके “ठाट”, “आमद” और “तिहाई” की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस अवसर पर संस्थान की प्रबंधक श्रीमती परिधि मेहता और सुमित मेहता ने तृप्ति पंत को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए “स्टार डांसिंग अवॉर्ड” से सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी वर्षों की साधना, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंकित कुमार पांडे और विजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने तृप्ति की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियां भारतीय शास्त्रीय नृत्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, कला प्रेमी और कथक के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कोटा में धूमधाम से हुआ अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन

 

कोटा में धूमधाम से हुआ अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन
देशभर से जुटे समाजबंधु, “सम्बन्ध सेतु” स्मारिका का विमोचन, लोकसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में भव्य आयोजन
संजय चौरसिया
कोटा, 12 अप्रैल।
अखिल भारतीय चौरसिया युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को पोरवाल भवन, सुभाष नगर में उत्साह, गरिमा और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजबंधु कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत एवं सामूहिक उद्बोधन आयोजित किया गया। प्रातः 10 बजे “सम्बन्ध सेतु” द्वितीय परिचय स्मारिका का विमोचन किया गया, जिसके माध्यम से समाज में वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
प्रातः 11 बजे से युवक-युवती परिचय सम्मेलन का मुख्य सत्र शुरू हुआ, जिसमें देशभर से आए युवक-युवतियों ने मंच पर अपना परिचय प्रस्तुत किया। यह सत्र कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा और वैवाहिक संबंधों के लिए सार्थक पहल बनी। मंच संचालन हेमंत चौरसिया ने किया।
इस दौरान कुल 251 युवक-युवतियों का मंच पर परिचय कराया गया, जबकि 15 प्रतिभागियों का परिचय वीडियो क्लिप के माध्यम से एलईडी वॉल पर प्रदर्शित किया गया। परिचय का यह दौर देर शाम तक चलता रहा।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दोपहर में कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने परिचय सम्मेलन को समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यमों की तुलना में ऑफलाइन परिचय सम्मेलन अधिक प्रभावी और स्थायी होते हैं। उन्होंने चौरसिया समाज द्वारा कोटा में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की अपील की, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।
कार्यक्रम के दौरान दक्षिण कोटा से विधायक संदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने चौरसिया समाज को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह समाज अब पारंपरिक पान व्यवसाय से आगे बढ़कर विभिन्न उच्च पदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, व्यापार सहित हर क्षेत्र में चौरसिया समाज निरंतर प्रगति कर रहा है और अपनी अलग पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भामाशाह सम्मान समारोह एवं विशिष्ट जन सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें कुल 181 भामाशाहों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एस.एन. शरण रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सूरज मृदुल (दिल्ली) एवं सुमन चौरसिया (इंदौर) उपस्थित रहे।
सम्मेलन के सफल आयोजन में संयोजक एडवोकेट जितेंद्र चौरसिया, सह-संयोजक चंद्रप्रकाश चौरसिया, अध्यक्ष दिनेश चौरसिया (खेड़ली फाटक), कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, महामंत्री दिनेश चौरसिया (नयापुरा), कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसके साथ ही राजस्थान प्रांत महासभा के प्रदेश संयोजक दिनेश चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष धनराज चौरसिया (अंता), प्रदेश संरक्षक लक्ष्मीनारायण चौरसिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष रूपनारायण चौरसिया, महामंत्री हेमंत चौरसिया, मीडिया प्रभारी कमलेश चौरसिया, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी मयंक चौरसिया, अमित चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चौरसिया समाज छात्रावास निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों की भी सराहना की गई।
मीडिया प्रभारी कमलेश चौरसिया, दीपक चौरसिया एवं संजय चौरसिया ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के युवाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हुआ, जहां वैवाहिक परिचय के साथ-साथ सामाजिक एकता और संगठन को नई मजबूती मिली।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...