आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 सितंबर 2026

मूबारकबाद,, किसान महासभा की कमान फिर मनोज दुबे के हाथ, दूसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

 

मूबारकबाद,, किसान महासभा की कमान फिर मनोज दुबे के हाथ, दूसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
कोटा, 17 सितम्बर। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के चुनाव में किसान नेता मनोज दुबे को दूसरी बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर किसान प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। महासभा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मनोज दुबे ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून, खाद की किल्लत दूर करने, खाद वितरण की डिजिटल व्यवस्था समाप्त करने, किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी, किसान पेंशन, खेती को जीएसटी से मुक्त करने, 24 घंटे मुफ्त बिजली, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, आवारा मवेशियों से फसल सुरक्षा तथा डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर फसलों की कीमत तय करने जैसी मांगें उठाईं।
दुबे ने कहा कि किसान समय पर खाद नहीं मिलने, पर्याप्त बिजली की कमी, ई-टोकन व्यवस्था की जटिल प्रक्रिया, फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने, बढ़ती कृषि लागत, भुगतान में देरी और सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें। जल्द ही आंदोलन शुरू किया जाएगा और इसके लिए गांव-गांव बैठकें आयोजित कर किसान प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...