आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

crime लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
crime लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

31 अगस्त 2015

लड़की ने किया प्यार करने से इनकार, लड़के ने बीच सड़क पर काट दिया गला

हत्या के बाद मृतक पूजा का शव ।
हत्या के बाद मृतक पूजा का शव ।
अबोहर/ लुधियाना। एकतरफा प्यार में पागल लड़के ने धारदार हथियार से बीच सड़क पर लड़की की हत्या कर दी। बाद में खुद भी कीटनाशक पी लिया। लड़की ने उसके चाहने से इनकार कर दिया था। लड़के को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मृतक पूजा के पिता प्रेम कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव की ही एक फैक्टरी में काम करती थी। उनके गांव का ही लड़का राजू उसको काफी दिनों से परेशान कर रहा था। इसके चलते अक्सर उसकी पत्नी ही पूजा को फैक्टरी तक छोड़ने जाती थी। सोमवार सुबह पूजा अकेली काम पर गई तो रास्ते में राजू ने उससे बात करने की कोशिश की। पूजा ने उसको चाहने से इनकार किया तो राजू ने उसके गले पर धारदार हथियार से कर दिया और बाद में खुद खेतों में जाकर कीटनाशक पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गांव के कुछ लोगों ने उसके परिजनों को सूचित किया और उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...