आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 सितंबर 2026

कोटा में DSP की हार्ट अटैक से मौत,

 

कोटा में DSP की हार्ट अटैक से मौत, मार्च में जयपुर में स्टेंट डलवाया था,अगस्त में 14वीं RAC में किया था ज्वाइन,4 साल की सर्विस बाकी थी
कोटा में 14वीं आरएसी (खनन) में तैनात डीएसपी गिरिराज गर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद साथी पुलिसकर्मी उन्हें कोटा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। डीएसपी गर्ग ने मार्च में जयपुर के एक अस्पताल में हार्ट में ब्लॉकेज के बाद स्टेंट डलवाया था। इसके बावजूद बुधवार शाम अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
डीएसपी गिरिराज गर्ग ने अगस्त 2026 में ही कोटा की 14वीं आरएसी (खनन) में ज्वाइन किया था। उनकी करीब चार साल की सर्विस अभी बाकी थी। सूचना के बाद आरएसी और दादाबाड़ी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने बताया कि डीएसपी गिरिराज गर्ग मूल रूप से मांडलगढ़ के रहने वाले थे। परिवार में पिता, दो भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों और साथी जवानों ने डीएसपी गर्ग के निधन पर शोक जताया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद परिवार शव लेकर रवाना हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...