स्टेट हेड दुष्यंत सिंह गहलोत
आगाज टाइम्स कोटा ब्यूरो लोकेश जोशी के साथ चुनाव कवरेज के दौरान भाजपा के गुंडे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मारपीट
आक्रोश पत्रकारों में सभी पत्रकार बैठे महावीर नगर थाने धरने पर
वार्ड 87 में पत्रकारों से मारपीट पर बवाल,विधायक संदीप शर्मा पहुंचे धरना स्थल पर, पत्रकारों को दिया कार्रवाई का आश्वासन
कोटा, 16 सितंबर। नगर निगम चुनाव के वार्ड 87 में री-पोलिंग की कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ कथित मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। घटना के विरोध में पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकार महावीर नगर थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
री-पोलिंग के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ विवाद के बाद कथित मारपीट की घटना सामने आई। इसकी जानकारी मिलते ही अन्य पत्रकार भी थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
धरना स्थल पर पहुंचे विधायक संदीप शर्मा
मामले की जानकारी मिलने पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी महावीर नगर थाने पहुंचे। विधायक ने धरने पर बैठे पत्रकारों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई को लेकर चर्चा की। उन्होंने पत्रकारों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पत्रकारों ने कहा कि चुनाव कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार गंभीर विषय है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की।
थाने पर पत्रकारों की भीड़ जुटने से माहौल गरमा गया। काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन के बाद महावीर नगर थाने पर पत्रकारों का धरना समाप्त हो गया।
पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में चुनाव कवरेज के दौरान पत्रकारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)