आपका-अख्तर खान "अकेला"
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
16 अक्टूबर 2026
कोटा मंडल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं युवाओं के साथ 'रेल जन संवाद' आयोजित
कोटा मंडल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं युवाओं के साथ 'रेल जन संवाद' आयोजित*
*विशेष अभियान 6.0 के तहत यात्री जागरूकता, स्वच्छता एवं रेलवे सेवाओं में सुधार के लिए डिजिटल क्रिएटर्स ने साझा किए सुझाव*
के डी अब्बासी
कोटा। पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत शुक्रवार, 16 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं जेन-जी (Gen-Z) युवाओं के साथ 'रेल जन संवाद' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने की।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने प्रतिभागियों को भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली, कोटा मंडल की संरचना, रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं एवं रेलवे नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों तक सही जानकारी पहुँचाने और जनजागरूकता बढ़ाने में डिजिटल क्रिएटर्स महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
*संवाद में युवाओं ने रखे सुझाव, अधिकारियों से सीधे पूछे सवाल*
कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने खुलकर अपने विचार रखे। रेलवे नियमों के प्रति जागरूकता, स्टेशनों एवं ट्रेनों में स्वच्छता, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा रेलवे के अच्छे कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने के लिए रील्स, शॉर्ट वीडियो और डिजिटल अभियानों जैसे कई रचनात्मक सुझाव सामने आए।
श्री जैन ने प्रतिभागियों के सवालों का मौके पर जवाब दिया तथा उनके सुझावों को गंभीरता से लेते हुए व्यावहारिक क्रियान्वयन की संभावनाओं पर कार्य करने की बात कही।
*रेलवे और डिजिटल क्रिएटर्स के बीच सहयोग पर सहमति*
संवाद के दौरान रेलवे प्रशासन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने मिलकर यात्री जागरूकता बढ़ाने, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और रेलवे की सकारात्मक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
कार्यक्रम में सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम) श्री प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे। यह आयोजन रेलवे प्रशासन और युवा डिजिटल समुदाय के बीच सीधे संवाद एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल रहा।
See less
हर माह पुरस्कृत होंगे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने—
हर माह पुरस्कृत होंगे सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने—
पुलिस थानों में 31 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा
- थाना परिसर से मालखानों और बैरकों तक होगी साफ-सफाई
- ड्रोन से फोटो-वीडियोग्राफी से पहले और बाद की स्थिति का होगा आकलन
के डी अब्बासी
जयपुर, 16 अक्टूबर। राजस्थान के सभी पुलिस थानों में 31 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़ा आयोजित होगा। इस दौरान थानों में साफ-सफाई के साथ बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार भी किया जाएगा। इसमें स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस थानों को जिला पुलिस, रेंज और पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
खास बात यह है कि पखवाड़ा समाप्त होने के बाद भी हर माह सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाने का चयन कर उसे पुरस्कृत किया जाएगा। इससे स्वच्छता सिर्फ पखवाड़े तक सीमित न रहकर नियमित कार्यशैली का हिस्सा बनेगी।
केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। इसमें महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। बैठक के बाद डीजीपी श्री शर्मा ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ पखवाड़े को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस रेंज के महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिला पुलिस अधीक्षक और डीसीपी को सभी थानों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
ड्रोन से पहले और बाद का आकलन—
इसके तहत पुलिस थाना परिसर और नजदीकी क्षेत्र में व्यापक सफाई कराई जाएगी। स्वच्छता कार्य शुरू होने से पहले ड्रोन से फोटो और वीडियोग्राफी कराकर पुलिस मुख्यालय को भेजना होगा। पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यों के बाद दोबारा ड्रोन शूट कराकर स्थिति की जानकारी देनी होगी। इससे अभियान से पहले और बाद में थानों की स्वच्छता में प्रगति का तुलनात्मक आकलन किया जा सकेगा।
मालखानों और जब्त वाहनों पर भी फोकस—
डीजीपी श्री शर्मा ने थानों के मालखानों में रखी सामग्री और जब्त वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, आमजन के अनुकूल स्वागत कक्ष बनाने, डिजिटल इंफॉर्मेशन बोर्ड स्थापित करने और पुलिस बैरकों की स्वच्छता, परिसर की साफ-सफाई तथा रंग-रोगन जैसे कार्य भी कराए जाएंगे।
तीन स्तरों पर मिलेंगे पुरस्कार—
जिला पुलिस अधीक्षक अपने जिले के सर्वश्रेष्ठ थाने का चयन कर उसे पुरस्कृत करेंगे। रेंज स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक और राज्य स्तर पर पुलिस मुख्यालय उत्कृष्ट थाने को सम्मानित करेगा। बैठक में उप महानिरीक्षक पुलिस श्री कुंवर राष्ट्रदीप, श्री आलोक श्रीवास्तव सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
निगम और केडीए की कार्यप्रणाली में नजर आए गुड गवर्नेंस का मॉडल : बिरला
निगम और केडीए की कार्यप्रणाली में नजर आए गुड गवर्नेंस का मॉडल : बिरला*
- स्पीकर बिरला ने निगम-केडीए सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा
- त्योहारों से पहले गड्ढामुक्त हो सड़कें , प्रमुख बाजारों और चौराहों पर बेहतर हो प्रकाश व्यवस्था
के डी अब्बासी
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को केडीए सभागार में कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए), नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और आमजन से जुड़ी सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम और केडीए की कार्यप्रणाली में गुड गवर्नेंस का मॉडल नजर आना चाहिए। आमजन को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याओं का निर्धारित समय सीमा में समाधान हो, यह अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि त्योहारों से पहले शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो। बाजारों को व्यवस्थित किया जाए, ताकि विशेष रूप से शाम के समय यातायात जाम की स्थिति नहीं बने। अधिकारी केवल कार्यालयों में बैठकर व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बजाय स्वयं शहर में भ्रमण करें और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
इस दौरान महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, केडीए आयुक्त बचनेश अग्रवाल, निगम आयुक्त ओपी मेहरा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवारी, केडीए सचिव मुकेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तय समय पर पूरे हों विकास कार्य
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने केडीए-निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित कैंसर यूनिट, क्रिकेट स्टेडियम, स्मार्ट रोड सहित अनेक कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। केडीए आयुक्त ने बैठक में बताया कि विकास कार्यों की निगरानी के लिए ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जा सकेगी और उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा कराने में सहायता मिलेगी।
आमजन को को न हो परेशानी
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने महापौर और नगर निगम अधिकारियों से कहा कि किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए कार्यालयों में भटकना नहीं पड़े। आमजन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों। सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने निगम आयुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोटा को स्वच्छता के क्षेत्र में मॉडल शहर बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जाए। इसके लिए नियमित निगरानी, बेहतर संसाधन प्रबंधन और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
वार्ड में गठित होगी विकास समिति
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नगर निगम आयुक्त और महापौर को प्रत्येक वार्ड में विकास समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन समितियों में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों को भी शामिल किया जाए। समिति के माध्यम से वार्ड की आवश्यकताओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए जाएं। साथ ही चल रहे कार्यों की निगरानी और उनके रखरखाव में भी स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने सेक्टर कार्यालयों की व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि ये कार्यालय आमजन की शिकायतों और सुझावों के प्रमुख केंद्र बनें। जोनल कार्यालयों से संबंधित कार्यों को भी गति दी जाए।
नई कॉलोनियों में शिविर लगाकर सुनें समस्याएं
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने केडीए द्वारा विकसित की जा रही नई आवासीय योजनाओं और कॉलोनियों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी इन कॉलोनियों में जाकर लोगों की समस्याएं और सुझाव सुनें तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएं। नई कॉलोनियों में सड़क, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता से किया जाए, ताकि वहां रहने वाले परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
और ये लोग (ख़़ुदा की राह में) थोड़ा या बहुत माल नहीं खर्च करते और किसी मैदान को नहीं क़तआ करते मगर फौरन (उनके नामाए अमल में) उनके नाम लिख दिया जाता है ताकि ख़ुदा उनकी कारगुज़ारियों का उन्हें अच्छे से अच्छा बदला अता फरमाए
और ये लोग (ख़़ुदा की राह में) थोड़ा या बहुत माल नहीं खर्च करते और किसी मैदान को नहीं क़तआ करते मगर फौरन (उनके नामाए अमल में) उनके नाम लिख दिया जाता है ताकि ख़ुदा उनकी कारगुज़ारियों का उन्हें अच्छे से अच्छा बदला अता फरमाए (121)
और ये भी मुनासिब नहीं कि मोमिननि कुल के कुल (अपने घरों में) निकल खड़े हों उनमें से हर गिरोह की एक जमाअत (अपने घरों से) क्यों नहीं निकलती ताकि इल्मे दीन हासिल करे और जब अपनी क़ौम की तरफ पलट के आवे तो उनको (अज्र व आखि़रत से) डराए ताकि ये लोग डरें (122)
ऐ इमानदारों कुफ्फार में से जो लोग तुम्हारे आस पास के है उन से लड़ों और (इस तरह लड़ना) चाहिए कि वह लोग तुम में करारापन महसूस करें और जान रखो कि बेशुबहा ख़ुदा परहेज़गारों के साथ है (123)
और जब कोई सूरा नाजि़ल किया गया तो उन मुनाफिक़ीन में से (एक दूसरे से) पूछता है कि भला इस सूरे ने तुममें से किसी का ईमान बढ़ा दिया तो जो लोग ईमान ला चुके हैं उनका तो इस सूरे ने ईमान बढ़ा दिया और वह वहा उसकी खुशियाँ मनाते है (124)
मगर जिन लोगों के दिल में (निफाक़ की) बीमारी है तो उन (पिछली) ख़बासत पर इस सूरो ने एक ख़बासत और बढ़ा दी और ये लोग कुफ्ऱ ही की हालत में मर गए (125)
क्या वह लोग (इतना भी) नहीं देखते कि हर साल एक मरतबा या दो मरतबा बला में मुबितला किए जाते हैं फिर भी न तो ये लोग तौबा ही करते हैं और न नसीहत ही मानते हैं (126)
और जब कोई सूरा नाजि़ल किया गया तो उसमें से एक की तरफ एक देखने लगा (और ये कहकर कि) तुम को कोई मुसलमान देखता तो नहींे है फिर (अपने घर) पलट जाते हैं (ये लोग क्या पलटेगें गोया) ख़ुदा ने उनके दिलों को पलट दिया है इस सबब से कि ये बिल्कुल नासमझ लोग हैं (127)
लोगों तुम ही में से (हमारा) एक रसूल तुम्हारे पास आ चुका (जिसकी शफक़्क़त (मेहरबानी) की ये हालत है कि) उस पर शाक़ (दुख) है कि तुम तकलीफ उठाओ और उसे तुम्हारी बेहूदी का हौका है इमानदारो पर हद दर्जे शफीक़ मेहरबान हैं (128)
ऐ रसूल अगर इस पर भी ये लोग (तुम्हारे हुक्म से) मुँह फेरें तो तुम कह दो कि मेरे लिए ख़ुदा काफी है उसके सिवा कोई माबूद नहीं मैने उस पर भरोसा रखा है वही अर्श (ऐसे) बुर्जूग (मख़लूका का) मालिक है (129)
सदस्यता लें
संदेश (Atom)