आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

09 जून 2015

अश्लील विडियो वायरस से होशियार

आज कल फेसबुक इस्तेमाल करने वालो के लिये उनकी टाईमलाईन पे अचानक दिखने वाले अश्लील वीडियो का आना एक चिंता का विषय बना हुआ है और बहुत बार उन्हे शर्मिन्दगी का सामना भी करना पडता है जब उनके मित्र अश्लील वीडियो उनकी टाईमलाईन पे देख सवाल करते है कि भाई यह क्या डाल रहे हो |
ऐसे हालात से अगर आप नहीं गुजरे है आप अभी तक तो आप खुश क़िस्मत है लेकिन सावधान रहे इस ही खतरनाक वायरस के शिकार आप भी हो सकते है | इस से बचने के लिये चलिये जानते है यह अश्लील विडियो क्या है और कैसे फैलते है |

आपके फेसबुक चैट के इन बॉक्स पर आपके किसी मित्र द्वारा भेजे विडियो लिंक को तुरंत क्लिक नही करे और पहले उस से पुछ ले कि इसमे क्या है क्यू कि यह लिंक एक खतरनाक वायरस भी हो सकता है। अगर यह वायरस है तो मित्र से पूछने पे कोई जवाब नही आयगा क्यू कि भेजने वाला कोई मित्र सामने मौजूद नही है |
होता यह है कि आप जब विडियो लिंक पर क्लिक करते है तो ये विडियो आपके फ्रैंड्स को टैग हो जाती हैं या चैट के इन बॉक्स से भेजे विडियो लिंक पे क्लिक करने से यह आपके टाईमलाईन पे दिखने लगती है और जब उसपे क्लिक करते है तो एक नया वेब पेज खुलता है। इस पेज पर कुछ देर तो विडियो चलता है इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक फ्लैश अपडेट डाउनलोड करने के लिए मैसेज दिखाई देता है | उस डाउनलोड लिंक पर क्लिक करते ही आपके कम्प्यूटर पर ट्रोजन नाम का वायरस आ जाता है|

इस समस्या का आसान सा समाधान ये है कि लिंक द्वारा भेजे गये किसी भी विडियो पे क्लिक मत करे और अगर कर दिया है तो फ्लैश अपडेट डाउनलोड ऑप्शन आने के पहले वापस आ जाये और उस विडियो से अपने मित्रो को अनटग करके उसे डिलीट कर दे |

अगर आप गलती से विडियो और फ्लैश अपडेट डाउनलोड लिंक पे क्लिक कर गये और ट्रोजन नाम का वायरस आपके कम्प्यूटर पर आ गया है तो YouTube Premium नामक Extensions को अपने ब्रोउझर से निकाल दे |
ध्यान रहे इस अश्लील विडियो वायरस लिंक भेजने मे आपके मित्र की कोई गलती नही बल्कि अनजाने पे विडियो और फ्लैश अपडेट डाउनलोड लिंक पे क्लिक करने से ऐसा हो गया है और आपका फेसबुक हैक भी नही हुआ है|
http://www.hamarajaunpur.com/2015/06/blog-post_9.html

लेखक- एस एम मासूम

27 मई 2015

दिन भर एक दूसरे पर तीखे हमले, फिर शाम को मुस्कुराते हुए मिले मनमोहन-मोदी

पीएम ने यह फोटो अपने टि्वटर हैंडल से शेयर की है।
पीएम ने यह फोटो अपने टि्वटर हैंडल से शेयर की है।
नई दिल्ली: आम तौर पर चुप रहने के लिए मशहूर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा और उसे डेमोक्रेसी के लिए खतरा बताया। इसके बाद, बीजेपी की ओर से मनमोहन पर लगातार कई हमले हुए। हालांकि, देर शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन के साथ अपनी फोटो ट्वीट की। पीएम ने बताया कि उन्होंने अपने निवास 7 रेस कोर्स रोड पर मनमोहन से मुलाकात की। मोदी ने लिखा, “डॉ मनमोहन सिंह से मिलकर और सात आरसीआर में उनका स्वागत करके बहुत खुशी हुई। हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही।” आधिकारिक तौर पर बैठक में हुई बातचीत का कोई ब्योरा नहीं मिल पाया। सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने एक साल पूरे होने पर मोदी को बधाई दी।
दिन भर का घटनाक्रम
मनमोहन ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
मनमोहन ने कहा, ''देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए खतरा पैदा हो गया है। देश के सामाजिक बनावट को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसे रोकने के लिए युवाओं को जिम्मेदारी उठानी होगी। कृषि उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। गांवों में रहने वाली देश की 65 फीसदी आबादी संतुष्ट नहीं है। निर्यात में कमी आ रही है। बीजेपी सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। लेकिन पिछले एक साल में बीजेपी सरकार कई आंकड़ों और तथ्यों को गढ़ कर ये जताने की कोशिश कर रही है कि अर्थव्यवस्था की हालत उतनी खराब नहीं है।
बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार
मनमोहन के बयान के बाद बीजेपी की ओर से कई नेताओं ने निशाना साधा।
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 10 साल के शासनकाल में 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है और वह सिर्फ यह कह कर अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते कि इन घोटालों से उनको कोई लाभ नहीं पहुंचा है।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मनमोहन सिंह गांधी परिवार की कठपुतली थे, उनके राज में मंत्री खुद को पीएम समझते थे। मनमोहन जब पीएम थे तो कहते थे कि हजारों जवाबों से अच्छी मेरी खामोशी है और आज जब सब लुट गया तो चुप्पी तोड़ी है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भ्रष्टाचार को कोई मुद्दा नहीं बताने संबंधी टिप्पणी करके यह स्वीकार किया है कि कहीं तो कुछ गलत हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री का यह कहना कि भ्रष्टाचार का कोइ मुद्दा ही नहीं है, बेहद गैर जिम्मेदाराना है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...