समाज सेवा एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पशु चिकित्सक डॉ. यश शर्मा सम्मानित
के डी अब्बासी
कोटा, 10 अगस्त।
पशु चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए पशु चिकित्सक डॉ. यश शर्मा को अथर्वा आदित्य सेवा संस्थान, कोटा द्वारा आयोजित छठे अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु एवं आयुर्वेद महासम्मेलन एवं डॉक्टर तथा सी.ए. सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
डॉ. शर्मा को यह सम्मान समाज सेवा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए जनहितकारी कार्यों, विशेष रूप से पशु कल्याण, सार्वजनिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा आवारा कुत्तों की नसबंदी (Animal Birth Control/ABC) कार्यक्रमों में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. शर्मा लंबे समय से पशु चिकित्सा के माध्यम से समाज एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर कार्य कर रहे हैं। आवारा कुत्तों की वैज्ञानिक एवं मानवीय नसबंदी, रेबीज नियंत्रण, पशु कल्याण तथा मानव-पशु स्वास्थ्य के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में उनका कार्य उल्लेखनीय रहा है।
समारोह में संस्थान की ओर से उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि पशु चिकित्सा केवल पशुओं के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह One Health एवं Public Health की व्यापक अवधारणा से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षेत्र है। आवारा पशुओं का वैज्ञानिक प्रबंधन, नसबंदी एवं रेबीज नियंत्रण समाज में मानव एवं पशु दोनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पशु चिकित्सा एवं पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी पशु चिकित्सकों और समाजसेवियों के प्रयासों का सम्मान है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)