आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 अगस्त 2026

कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी हिन्दी साहित्य विभूषण तथा कवि योगीराज योगी काव्य कला निधि सम्मान से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई..

 

कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी हिन्दी साहित्य विभूषण तथा कवि योगीराज योगी काव्य कला निधि सम्मान से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई.............
त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय साहित्य सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में कोटा से कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी को 'श्रीमती दुर्गा देवी स्मृति हिन्दी साहित्य विभूषण सम्मान ' तथा कवि योगीराज योगी को ' एडवोकेट प्यारे लाल पारख स्मृति काव्य कला निधि सम्मान' प्रदान करते हुए सम्मान राशि, सम्मान - पत्र, श्रीफल भेंट कर पगड़ी एवं उपर्णा पहनाकर कर सम्मानित किया गया।
श्रृंगी ऋषि भवन, अम्बामाता स्कीम, उदयपुर में चार सत्रों में आयोजित इस एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता समाजसेवी राधेश्याम सिखवाल ने की। त्रिसुगंधी संस्था की संस्थापक - अध्यक्ष आशा पाण्डेय ओझा 'आशा' एवं संस्था-महासचिव संजय गुप्ता 'देवेश' के सान्निध्य में विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र कुमार पाणडेय राजेंद्र शर्मा 'मुसाफिर' , आशीष सिसोदिया तथा मनोज सिखवाल थे। समारोह में साहित्य की विभिन्न विधाओं में सृजनरत सत्रह विशिष्ट साहित्यकारों का सम्मान किया गया तथा विभिन्न विधाओं की आठ पुस्तकों का विमोचन हुआ। इन विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं समाजसेवी श्री धर्म नारायण जोशी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं संपादक, बाल वाटिका के सम्पादक डॉ. भैरूलाल गर्ग तथा मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में उर्दू विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. आशीष सिसोदिया ने की। श्री तिलकेश जोशी एवं श्रीमती सुनीता निमिष सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया। बृजेश मिश्रा ने गणेश वंदना तथा श्रीमती दीपा पंत 'शीतल' ने सस्वर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
संस्था अध्यक्ष आशा पाण्डेय ओझा 'आशा' ने स्वागत उद्बोधन तथा संजय गुप्ता 'देवेश' ने धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रीय सम्मान समारोह एवं अधिवेशन में स्थानीय एवं राजस्थान एवं प्रवासी राजस्थानी साहित्यकार उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...