मेरोठा समाज नवयुवक समिति ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात*
- मोहनलाल संभागीय अध्यक्ष नियुक्त, स्वागत किया
के डी अब्बासी
कोटा, 10 अगस्त। मेरोठा समाज नवयुवक समिति, कोटा संभाग के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान समाज की ओर से श्रीनाथपुरम, कोटा स्थित मेरोठा समाज छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए नए कमरों के निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया गया। समिति की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि छात्रावास में निवासरत पढ़ने वाले बालकों के लिए वर्तमान में कमरों की कमी के कारण अध्ययन एवं आवास में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समाज द्वारा छात्रावास में 10 नए कमरों के निर्माण की योजना बनाई गई है, जिसके लिए आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। समिति ने लोकसभा अध्यक्ष से छात्रावास में नए कमरों के निर्माण हेतु लगभग 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आर्थिक सहयोग मिलने से दूर-दराज क्षेत्रों से आकर शिक्षा प्राप्त करने वाले समाज के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर मेरोठा समाज नवयुवक समिति के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्वागत-अभिनंदन किया। ओम बिरला ने समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की शिक्षा और सुविधाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रावास में सुविधाओं के विस्तार से समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा और यह प्रयास आने वाली पीढ़ी के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)