आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

19 मार्च 2026

मोशन एजुकेशन इस साल भी देगा लॉटरी के जरिए हजारों स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप

 

मोशन एजुकेशन इस साल भी देगा लॉटरी के जरिए हजारों स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप
के डी अब्बासी
कोटा।
मोशन एजुकेशन की ओर से देश के हजारों स्टूडेंट्स को लॉटरी निकलकर करोड़ों रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी। लॉटरी के लिए कक्षा 5 से 12 तक के स्टूडेंट्स 31 मार्च तक https://motion.ac.in/youtube-lottery/ पर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। परिणाम एक अप्रैल को घोषित कर दिया जाएगा।
मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने द्रोणा-2 कैम्पस में आयोजित समारोह में गुरुवार शाम शिक्षा की लॉटरी-05 के तहत यह घोषणा की। मोशन एजुकेशन गत चार साल से यूट्यूब चैनल्स से होने वाली आय से यह स्कॉलरशिप देता है।
नितिन विजय ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी, उनमें 50 प्रतिशत छात्राएं होंगी। एक स्टूडेंट को कोटा क्लासरूम कोचिंग और हॉस्टल की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। 51 स्टूडेंट्स को कोटा में निशुल्क ऑफलाइन या ऑनलाइन, अनुशासन बैच के तहत, कोचिंग दी जाएगी। सरप्राइज रिवार्ड के तहत मोशन में ऑनलाइन या ऑफलाइन पढ़ रहे 3 स्टूडेंट्स को छात्रवृति दी जाएगी। लॉटरी में नाम आने पर ऐसे विद्यार्थियों को फीस वापिस कर दी जाएगी। दस दिव्यांग स्टूडेंट्स को भी 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा मोशन के देशभर के 80 और कुवैत स्टडी सेंटर पर भी 200 विद्यार्थियों को लॉटरी के जरिए स्कॉलरशिप देकर कोचिंग दी जाएगी।
इनके अलावा 251 विद्यार्थियों को 35,000, 351 को 45,000, 551 को 55,000, 751 को 65,000 और 1001 विद्यार्थियों को केवल 75,000 रुपए में कोटा क्लासरूम कोचिंग दी जाएगी।
समारोह में मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय, डॉ. स्वाति विजय, जॉइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी, अमित वर्मा सहित कई सीनियर फेकल्टी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...