एनएफआईआर के प्रस्ताव को किया अनुमोदित, रनिंग
रनिंग स्टाफ के भत्तो मे होगी 25% बढ़ोतरी ।
के डी अब्बासी
कोटा, मार्च। वित्त मंत्रालय ने एनएफआईआर के प्रस्ताव को किया अनुमोदित।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के मण्डल सचिव अब्दुल खालिक ने बताया कि एनएफआईआर की पीएनएम मे उठाये गये मद के निर्णय के अनुसार वित्त मंत्रालय ने अनुमोदन किया कि रनिंग स्टाफ को दिये जाने वाले किलोमीटर भत्ते को 25% बढ़ा कर भुगतान किया जाये। उल्लेखनीय है कि सांतवे वेतन आयोग मे यह घोषणा की गई थी कि जैसे ही डी.ए. 50 % होगा कर्मचारियों को दिये जाने वाले सभी भत्ते 25 % बढ़ाये जायेंगे। इसी क्रम मे बाकि सभी भत्ते को 25% बढ़ा दिये गये थे, किन्तु रनिंग स्टाफ का किलोमीटर भत्ता 25% नहीं बढ़ाया गया था। रनिंग स्टाफ की मांग पर नएफआईआर के महामंत्री डॉ एम. राघवैय्या एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के संयुक्त महामंत्री श्री अशोक शर्मा ने इस मुद्दे को रेलवे बोर्ड की पीएनएम मे उठाया वहाँ पीएनएम मे रेलवे बोर्ड अधिकारियों से हुई चर्चा के अनुसार इसे वित्त मंत्रालय को भेजा गया। रनिंग स्टाफ मे इस घोषणा पर खुशी का माहौल है, जगह जगह रनिंग कर्मचारियों ने मिठाई बांट कर खुशी व आभार व्यक्त किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)