साईबर सेल और विशेष टीम के कांस्टेबल सुनील चंदेल और तंवर सिंह की मदद से इनामी भू माफिया पिता पुत्र गिरफ्तार
के डी अब्बासी
कोटा,मार्च। साईबर शाखा के कांस्टेबल सुनील चंदेल एवं पुलिस विशेष शाखा टिम के कांस्टेबल तंवर सिंह की मदद से कोटा शहर के सक्रिय इनामी अपराधी भू माफिया पिता पुत्र दस हजार इनामी नत्थू चौहान और 20 हजार का इनामी नासिर चौहान को गिरफ्तार किया है।
इन दोनों के खिलाफ कोटा शहर के विभिन्न थानों में नासिर चौहान के खिलाफ 15 प्रकरण एवं नत्थू चौहान के खिलाफ आठ प्रकरण दर्ज है।
वर्तमान में कोटा शहर के थाना उघोग नगर, नयापुरा एवं बोरखेडा थानों में दर्ज चार आपराधिक प्रकरणों नासिर चौहान लगभग दो साल से फरार चल रहा था।नासिर चौहान
थाना बोरखेडा के दो और थाना उघोग नगर के दो के स्थाई गिरफ्तारी वारंट में भी वाछिंत था। कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते बताया कि कोटा शहर में लम्बे समय से वाछिंत ईनामी अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए कोटा शहर में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।उक्त अभियान के तहत वाछिंत अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस की विशेष टीम एवं साईबर सेल ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए ईनामी अपराधी नत्थू चौहान एवं नासिर चौहान को डिटेन करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम में पुलिस की विशेष टीम के सहायक उपरीक्षक विशाल अवस्थी, कांस्टेबल महेंद्र सिंह तंवर सिंह, बुद्धि प्रकाश, दुलीचंद और सुरेंद्र कुमार, साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह चाहर, कांस्टेबल अशोक सिंह सुनील चंदेल को शामिल किया। इन अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका कांस्टेबल सुनील चंदेल और तंवर सिंह की बताई गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)