रांची. लापुंग में डायन करार देकर दो आदिवासी महिलाओं को जिंदा जला दिया गया। जलाने के बाद दोनों को गोली भी मारी गई। हत्या करने के बाद एक महिला का शव दरमी टोली के समीप बलारी नदी के किनारे और दूसरी का शव पास में ही जंगल में गाड़ दिया गया।
घटना दो मई की है। अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक सम्राट गिरोह के एक शूटर की बेटी की कुछ दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। झाड़-फूंक करने वाले ने उसे बताया कि उसकी बेटी को डायन ने कुछ कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके लिए दो महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)