चंडीगढ़. रेलमंत्री व चंडीगढ़ से सांसद पवन बंसल चाहे कह रहे
हैं कि बोर्ड सदस्य महेश कुमार के प्रमोशन को लेकर उनकी अपने भांजे विजय
सिंगला से कोई बात नहीं हुई, लेकिन उनके पर्सनल सेकेट्ररी राहुल भंडारी
लगातार सिंगला व संदीप गोयल से संपर्क में थे।
सीबीआई मंगलवार को रेलमंत्रालय पहुंची और वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज
जब्त किए। रेलभवन के एंट्री रजिस्टर से पता चला कि सिंगला जब भी रेलभवन
पहुंचा, हमेशा भंडारी से मिला। करीब 12 मुलाकातें हुईं। हर बार संदीप गोयल
उसके साथ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)