आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

07 मई 2013

बॉडीगार्ड्स ने एक न सुनी, 16 फीट की ऊंचाई से गिरे इमरान खान



लाहौर. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान मंगलवार देर शाम एक चुनावी सभा के दौरान गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए। इमरान को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्‍त हुआ जब वह लिफ्टर के सहारे मंच पर चढ़ रहे थे। इमरान के सिर में गंभीर चोट आई है।
पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन इमरान खान को स्‍थानीय गालिब मार्केट में एक चुनावी सभा को संबोधित करना था। वह तीन सहयोगियों के साथ लिफ्टर से मंच पर चढ़ रहे थे। 14 से 16 फीट की ऊंचाई के करीब इमरान के साथ लिफ्टर पर मौजूद एक शख्‍स ने अपना संतुलन खो दिया। लिफ्टर पर मौजूद सभी लोग एक दूसरे को पकड़े हुए थे, ऐसे में सभी ऊपर से नीचे गिर गए। 
इमरान के सिर पर ग्रिल से चोट लगी है। उनके ललाट और सिर के पिछले हिस्‍से में गहरी चोट लगी है। उनके सिर से काफी खून भी निकला है। इमरान की चोट इतनी गंभीर थी कि वो मौके पर ही बेहोश हो गए। उनका कंधा भी जख्‍मी हो गया है। वह अपनी गर्दन को भी हिला नहीं पा रहे हैं। माथे और सिर के पिछले हिस्‍से में टांके लगाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...