नई दिल्ली/मुंबई. राजनीति से जुड़े लोग कभी-कभी ऐसा काम कर
जाते हैं जिसकी उम्मीद आम जनता क्या उनकी पार्टी के लोग ही नहीं करते।
ऐसे राजनेता हंसी का पात्र बनते ही हैं, पार्टी में भी उनकी किरकिरी होती
है। पहले कोलगेट और उसके बाद रेलगेट कांड ने कांग्रेस को घेर रखा है तो दूसरी तरफ मुंबई में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष एक पार्टी में पूरी तरह से निर्वस्त्र होकर
डांस करने लगे। अब उन्हें ऐसा करने पर किसी ने मजबूर किया या फिर वो
खुद ही इतने जोश में आ गए कि सारे कपड़े उतारकर डांस करने लगे, इस बारे में
अभी कोई मुंह नहीं खोल रहा है। वहीं, केंद्र में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी
का हाल भी कुछ अलग नहीं है। खबर है कि बीजेपी नेता राम जेठमलानी आज पार्टी
की बैठक में बिन बुलाए ही पहुंच गए और सीनियर नेताओं को भला-बुरा कह डाला।
बताया जा रहा है कि जाने-माने वकील और राज्यसभा सदस्य जेठमलानी
पार्टी के सीनियर नेता आडवाणी के घर चल रही बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक
में पहुंचे। उन्होंने पार्टी आलाकमान पर यूपीए के प्रति नरम रवैया अपनाने
का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि हिम्मत है तो आलाकमान
उन्हें पार्टी से बाहर निकालकर देखे। सूत्रों के मुताबिक जेठमलानी के इस
व्यवहार के चलते बीजेपी आलाकमान उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा
सकती है।
कांग्रेस ने सोमवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया
(एनएसयूआई) के मुंबई अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।
सूरज सिंह दिसंबर 2012 में मुंबई एनएसयूआई के अध्यक्ष बने थे। यह अभी तक
साफ नहीं हो पाया है कि ठाकुर ने नग्न होकर डांस क्यों किया।
सूरज सिंह तब काफी चर्चा में आए थे जब उन्होंने मई 2011 में राजीव
गांधी के हत्यारे एजी पेरारिवलम द्वारा लिखी गई किताब के खिलाफ जमकर
प्रदर्शन किया था। उसी वर्ष उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण
आडवाणी के विरोध में भी रैलियां निकाली थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)