अमृतसर. दिल्ली से अमृतसर जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस में मंगलवार देर रात पंजाब के जांडियाल में आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर दो बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से अमृतसर जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस की दो बोगियों को आग से भीषण नुकसान पहुंचा है। हलांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन दोनों डिब्बों को गाड़ी से अलग किया जा चुका है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यात्री चिल्लाते रहे, पर कोई न था सुनने वाला
वो भयानक मंजर, बच्चों के रोने की आवाजें और चिल्लाती हुई महिलाएं....। मदद के लिए पुकारते हुए लोग, लेकिन उनकी आवाज सुनने वाला कोई नहीं था। यह सिलसिला लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक चलता रहा। अमृतसर आ रही गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन में मानांवाला स्टेशन से पहले तलवंडी डोगरा के पास अचानक लग गई। ट्रेन में आग लगने के बाद लोगों ने अपनी समझदारी तो दिखाई, लेकिन प्रशासन की नाकामी फिर से दिखाई दी। गाड़ी में कोई भी ऐसा इंतजाम न था कि जिससे आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किया जा सके। यह सारी कहानी स्वयं उन यात्रियों की जुबानी है,जिन्होंने बड़ी मुश्किल से मौत के साए से निकलकर अपनी जान बचाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)