आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 मार्च 2012

अब एआईईईई व आईआईटी-जेईई देने वाले छात्रों की खुशी हो जाएगी दोगुनी

रायपुर। देश के एनआईटी और आईआईटी में प्रवेश के लिए अब आपको अलग-अलग परीक्षाएं नहीं देना होंगी। इनके लिए अगले साल 2013 एक कॉमन टेस्ट शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर लंबे अरसे से मांग थी कि इन संस्थानों के लिए एक ही परीक्षा ली जानी चाहिए।


इस बात को लेकर पिछले दिनों आईआईटी की कार्य परिषद में प्रस्ताव रखा गया था, जिसे परिषद ने मंजूरी दे दी है। इसे मंजूरी आईआईटी ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड की दिल्ली में हुई एक बैठक में दी गई। इसके लिए रूप रेखा तैयार करने का काम भी शुरू हो गया है। अगले साल 2013 से इसके लिए आईएसईईटी यानी इंडियन साइंस इंजीनियरिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट नाम से एक कॉमन परीक्षा ली जाएगी। इसके साथ ही आईआईटी-जेईई और एआईईईई परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। इस साल 2012 में इन परीक्षाओं को यथावत रखा जाएगा, किंतु अगले सत्र के लिए नए पैटर्न से ही परीक्षाएं होंगी। परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी प्रकार के मापदंड और पैटर्न तैयार किए जा रहे हैं।

सीबीएसई लेगी परीक्षा
इंडियन साइंस इंजीनियरिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट (आईएसईईटी) कंडक्ट कराने का जिम्मा सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन को सौंपा गया है। हालांकि परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र आईआईटी मिलकर तैयार करेगा। परीक्षा के माध्यम से देशभर के साइंस और इंजीनियरिंग से संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा।

एक दिन में होंगे 2 पेपर

इस नए पैटर्न में प्रतिभागियों को एक दिन में दो टेस्ट देने होंगे। पहला पेपर आईएसईईटी मेंस और दूसरा आईएसईईटी एडवांस्ड का होगा। मेंस में लॉजिकल रीजनिंग, क्रिटिकल थिंकिंग और कॉम्प्रिहेंसिव से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि एडवांस्ड में बेसिक साइंस सब्जेक्ट के कौशल समस्या संबंधी प्रश्न शामिल होंगे।

अप्रैल या मई, अभी तय नहीं

सीबीएसई बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के आयोजन की तिथि अभी तय नहीं हो पाई है। बोर्ड अप्रैल या मई में परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि पूर्व में अप्रैल में एआईईईई और मई में आईआईटी-जेईई परीक्षा का आयोजन किया जाता रहा है। इस लिहाज से इस इसके लिए भी यह समय माकूल रहेगा।

12वीं के अंक को मिलेगा वेटेज
नेशनल लेवल पर आयोजित किए जाने वाले इस एग्जाम में 12वीं के अंकों का भी वेटेज दिया मिल सकेगा। नए पैटर्न में प्रवेश के लिए 12वीं के अंकों का 40 प्रतिशत और टेस्ट में प्राप्त अंक का 60 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इसके साथ ही नए सिरे से बारहवीं में अंकों की मारामार शुरू होगी। चूंकि अंकों का यह खेल महज एक कोई प्रवेश परीक्षा पास करने से खत्म नहीं हो सकता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...