आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 मार्च 2012

सदन में बैठे नेता भूल गए सीमा, एक-दूसरे पर बरसाए मुक्के और तोड़ी हड्डियां

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को सत्तापक्ष भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों में खूब हाथापाई हुई। इससे भाजपा विधायक बलवीर चौधरी की उंगलियां फ्रैक्चर हो गईं। कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा चाहती थी, जिसका सत्ता पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया।

इसी दौरान भाजपा विधायक रणधीर शर्मा और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया उलझ पड़े और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ देर बाद ही भाजपा विधायक रणधीर शर्मा और कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री के बीच किसी बात पर बहस होने के बाद नौबत मुक्केबाजी तक पहुंच गई।

इसी दौरान साथ ही खड़े भाजपा विधायक बलवीर चौधरी और मुकेश अग्निहोत्री के बीच भी मारपीट हुई। एक घंटे तक सदन में शोरशराबा होता रहा। विधायक बलवीर चौधरी को लगी चोट के मामले में मेडिकल रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी है। इस मामले में निर्णय विधानसभा अध्यक्ष पर छोड़ा गया है। कांग्रेस के विधायक बाजू पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

राज्यपाल का अभिभाषण चढ़ा शोर-शराबे की भेंट

प्रश्नकाल और राज्यपाल अभिभाषण पर होने वाली चर्चा शोर शराबे की भेंट चढ़ गया। दोनों पक्षों के गुस्साए सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दी गई व्यवस्था को अनसुना कर दिया और हंगामा कम होने के बजाए बढ़ता ही चला गया। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मंजूर नहीं मिलने से विपक्ष के कांग्रेस सदस्य सदन के बीचों बीच आकर विरोध कर रहे थे।

सत्तापक्ष के सदस्य भी अध्यक्ष की ओर से दी जाने वाली व्यवस्था पर गौर नहीं कर रहे थे। एक घंटे से अधिक समय से चल रहे शोर शराबे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित कर दी। हालत ये थे कि उसके बाद भी कुछ समय बाद तक सदस्य सदन में ही हंगामा करते रहे।

हाथापाई तक कैसे पहुंचा घटनाक्रम

स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की इजाजत नहीं मिलने से काग्रेंसी सदस्य नारेबाजी करने लगे। विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स ने अभी बात पूरी नहीं की थी कि सत्तापक्ष की ओर से सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

लोकनिर्माण मंत्री की बगल वाली पंक्तिमें सत्तापक्ष की ओर से सीपीएस वीरेंद्र कंवर व कालिया के बीच में हाथ चले। इसके बाद बलबीर चौधरी के साथ कालिया की झड़प हो गई।

भाजपा के रणधीर शर्मा आगे आकर नारेबाजी कर रहे थे कि नारेबाजी कर रहे राकेश कालिया ने हाथापाई शुरू कर दी। इस बीच राकेश पठानिया भी रणधीर शर्मा के पास पहुंच गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...