राजस्थान पुलिस के 6 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए DIG शान्तनु कुमार सिंह चयनित
जयपुर, 27 नवंबर। राजस्थान पुलिस में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं DGP डिस्क प्रशस्ति रोल प्रदान किए जाएंगे।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध शाखा) बिपिन पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक शान्तनु कुमार सिंह का चयन किया गया है।
वहीं, DGP डिस्क प्रशस्ति रोल के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन हुआ है। इनमें सहायक निदेशक अभियोजन भंवर कुलदीप राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति कांवत, पुलिस उप अधीक्षक निसार खान, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा और हेड कांस्टेबल शाहिद अली शामिल हैं।
14 दिसंबर को होगा सम्मान समारोह
चयनित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 14 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।
राजस्थान पुलिस के इन अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन उनकी सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)