आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 अक्टूबर 2026

सोगरिया-रोटेदा ROB निर्माण में मनमानी - उमा शंकर नागर

 

सोगरिया-रोटेदा ROB निर्माण में मनमानी - उमा शंकर नागर
के डी अब्बासी
कोटा। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में कथित घटिया निर्माण और सोगरिया-रोटेदा के बीच निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के सर्विस रोड को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के सोगरिया मंडल अध्यक्ष उमा शंकर नागर के नेतृत्व में
जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों की जांच कराने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। शहर जिला कॉग्रेस कमेटी के सोगरिया मंडल अध्यक्ष उमा शंकर नागर
ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, सोगरिया-रोटेदा के बीच बन रहे ROB के सर्विस रोड के निर्माण के दौरान किसानों को मुआवजा दिए बिना ही काम शुरू कर दिया गया है। इससे प्रभावित किसानों और क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर को पूरे मामले से अवगत कराते हुए मांग की कि विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के बाद ही संबंधित कार्य आगे बढ़ाया जाए।
समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए किसानों के हितों की रक्षा करने और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि विकास कार्य जनहित में होने चाहिए, लेकिन इनके कारण किसानों और आम नागरिकों को परेशानी नहीं उठानी पड़े। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...