आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 अक्टूबर 2026

चिकित्सा मंत्री जी जनता की सुनो भीमगंजमंडी CHC की बदहाली! डॉक्टरों की कमी, एक्स-रे मशीन बंद और स्टील के पाइपों के पीछे से मरीजों का इलाज!

 

चिकित्सा मंत्री जी जनता की सुनो
भीमगंजमंडी CHC की बदहाली! डॉक्टरों की कमी, एक्स-रे मशीन बंद और स्टील के पाइपों के पीछे से मरीजों का इलाज!
डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़ | के.डी. अब्बासी
कोटा। चिकित्सा मंत्री जी कोटा शहर के भीमगंज मंडी क्षेत्र के लोगों की पुकार सुनो,शहर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), क़भीमगंजमंडी में चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता, एक्स-रे सुविधा और मरीजों की जांच के दौरान अपनाई जा रही व्यवस्था चर्चा का विषय बनी हुई है।
पांच डॉक्टरों के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में कुल पांच डॉक्टर हैं। इनमें तीनों की विशेषज्ञता के संबंध में उपलब्ध जानकारी स्पष्ट नहीं है,
गायनी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने से महिला मरीज परेशान, इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं।
जबकि एक होम्योपैथिक और एक दंत चिकित्सक बताए गए हैं। अस्पताल में 10 बेड की सुविधा है। वहीं, कुल 39 स्थायी पदों में से कई कर्मचारियों के डेपुटेशन पर बाहर होने की जानकारी सामने आई है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपलब्ध मानव संसाधन पर सवाल उठ रहे हैं।
जनवरी से एक्स-रे सुविधा बंद होने की जानकारी
स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा भी प्रभावित बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं होने के कारण जनवरी से एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को एक्स-रे की जरूरत पड़ने पर दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ सकता है। इससे मरीजों को परेशानी और अतिरिक्त समय का सामना करना पड़ता है।
डॉक्टरों और मरीजों के बीच स्टील के पाइप
स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों के बैठने की जगह के चारों ओर स्टील के पाइप लगे होने की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। इस व्यवस्था के कारण डॉक्टर मरीजों को दूर से देखते हैं, जबकि बड़े अस्पतालों में मरीजों की जांच के दौरान डॉक्टर उनके पास जाकर परीक्षण करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भीमगंजमंडी CHC में मरीजों की समुचित जांच के लिए पर्याप्त और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध है?
जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें
स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा बहाल करने, रिक्त पदों पर कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और डॉक्टरों द्वारा मरीजों की बेहतर जांच के लिए उचित व्यवस्था करने की जरूरत है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इन समस्याओं पर कब ध्यान देता है और मरीजों को राहत कब मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...