कोर्ट के आदेश के बाद लाडपुरा प्रधान पद पर फिर से काबिज हुए नईमुद्दीन गुड्डू
कोटा। लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के बाद पुनः अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर नईमुद्दीन गुड्डू का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नईमुद्दीन गुड्डू ने कहा कि कोर्ट ने न्याय किया है और अब वे पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि लाडपुरा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि नईमुद्दीन गुड्डू जनता के बीच लोकप्रिय नेता हैं। उनके पद पर वापस आने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधान के नेतृत्व में लाडपुरा पंचायत समिति जनहित के कामों में नई मिसाल कायम करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)