भवानी मंडी से नेत्रदान लेकर आ रही टीम ने दरा में एंबुलेंस में फिर लिया नेत्रदान
2. तेज बारिश, देर रात में कोटा से निकली टीम ने भवानी मंडी और मनोहरथाने की महिलाओं के लिए नेत्रदान
3. शहर सो रहा था, रात भर जाग शाइन इंडिया की टीम ने 300 km के सफर से लिए दो नेत्रदान
गुरुवार
रात्रि को 10 बजे शाइन इंडिया फाउंडेशन के, भवानीमंडी शहर संयोजक कमलेश
गुप्ता दलाल ने कोटा में ईबीएसआर बीबीजे कॉर्डिनेटर डॉ कुलवंत गौड़ को
सूचना दी कि दिगंबर जैन समाज भवानी मंडी के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन की
माताजी दाखी बाई का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया, मौके पर उपस्थित
राजकीय चिकित्सालय के नर्सिंग अधिकारी अविनाश जैन एवं आलोक जैन की प्रेरणा
से पुत्र विजय जैन एवं पौत्र प्रभव जैन ने नेत्रदान का निर्णय लिया, परिवार
से सहमति मिली उस समय डॉ गौड़ अपने साले साहब की पुत्री के एक्सीडेंट होने
पर उनके घर मिलने गए थे, ड्राइवर की व्यवस्था नही होने पर वहीं से अपने
साले साहब संजय दाधीच को साथ लेकर तेज बारिश के बीच रात 1 बजे भवानीमंडी
पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों के बीच में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न
की।
इसी दौरान इकलेरा निवासी ज्योति मित्र अशोक गुप्ता (बबलू) ने
कमलेश दलाल को सूचना दी की मनोहरथाना, जिला झालावाड़ निवासी समाजसेवी ललित
और मुकेश गुप्ता की माताजी जानकी देवी (भाजपा नेता एवम उपप्रधान पंचायत
समिति, मनोहरथाना) का भी आकस्मिक निधन जयपुर के निजी अस्पताल में हुआ है,
तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए ललित ने भी माताजी के नेत्रदान की इच्छा
जाहिर की है।
डॉ गौड़ भवानीमंडी से नेत्रदान लेकर कोटा की रवाना हुए
तब तक मुकेश एवं ललित एंबुलेंस में अपने माताजी का पार्थिव शव लेकर जयपुर
से कोटा होते हुए,दरा तक पहुंच गए थे, परिवार की सहमति पर कोटा से 60
किलोमीटर पहले दरा झालावाड़ रोड पर भवानीमंडी से आ रही शाइन इंडिया की टीम
ने स्व० जानकी देवी के दोनों आंखों का चिकित्सकीय परीक्षण किया, दोनों
कॉर्निया गीली पट्टी रखने से सुरक्षित थे, बेटे ललित,और बेटी आशा की सहमति
से नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की गई।
इस
तरह से देर रात 300 किलोमीटर का सफर तय करके सुबह 4 बजे शाइन इंडिया
फाउंडेशन की टीम दो दिवंगतों के नेत्रदान से चार दृष्टिहीन लोगों के लिए
रौशनी लेकर कोटा पहुंची।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
14 अगस्त 2026
भवानी मंडी से नेत्रदान लेकर आ रही टीम ने दरा में एंबुलेंस में फिर लिया नेत्रदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)