अंगदान जागरूकता में उत्कृष्ट कार्य के लिए शाइन इंडिया फाउंडेशन को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
कोटा। अंगदान जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शाइन इंडिया फाउंडेशन को राज्य उत्तक एवं अंग प्रत्यारोपण संस्थान (SOTTO), जयपुर द्वारा 5 अगस्त को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अंगदान दिवस समारोह में "राज्य की उत्कृष्ट सामाजिक सेवा संस्थान" श्रेणी में, सोटो एवं चिकित्सा निदेशालय,कि ओर से केबिनेट व चिकित्सा राज्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खीमसर,चिकित्सा सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय प्रदान किया जाएगा।
शाइन इंडिया फाउंडेशन को यह सम्मान अंगदान जागरूकता, जनसहभागिता एवं समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए दिया जा रहा है।
संस्था के संस्थापक व सीनियर ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि यह सम्मान संस्था के सभी स्वयंसेवकों, सहयोगियों एवं अंगदान जागरूकता अभियान से जुड़े प्रत्येक नागरिक के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। संस्था के माध्यम से पिछले 15 वर्षों से अंगदान संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं, जुलाई माह में भी 5000 से अधिक विद्यार्थियों को अंगदान के, बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)