विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई वेस्ट ज़ोन आर्चरी चैंपियनशिप का भव्य आगाज़
राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश राज्यों के 300 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपना निशानेबाजी कौशल
के डी अब्बासी
कोटा । विद्याश्रम पब्लिक स्कूल, कोटा में सीबीएसई आर्चरी (निशानेबाजी) चैंपियनशिप 2026-27 (बालक वर्ग) का भव्य शुभारंभ शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कल्पना देवी रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीएसई कोटा डिवीजन के कोऑर्डिनेटर श्री प्रदीप सिंह गौड़ ने की। समारोह में श्री गौरव सिंह झाला, श्री रवि शर्मा, श्री हंसमुख भाई पटेल, श्री अरविंदभाई पटेल, विद्यालय के निदेशक श्री राघव अग्रवाल तथा श्री पुरुषोत्तम शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जोन स्तरीय इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के लगभग 300 छात्र-खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी निशानेबाजी एवं खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड श्रेणी की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि श्रीमती कल्पना देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है। प्रत्येक खिलाड़ी को पूरी निष्ठा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ खेल में भाग लेना चाहिए। खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं।” विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र पोरवाल ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएँ दीं। चैंपियनशिप का समापन 4 अगस्त 2026 को होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)