आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

01 अगस्त 2026

33 वर्षों की गौरवपूर्ण न्यायिक सेवा पूर्ण कर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री संदीप कुमार शर्मा सेवानिवृत्त

 

33 वर्षों की गौरवपूर्ण न्यायिक सेवा पूर्ण कर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री संदीप कुमार शर्मा सेवानिवृत्त
बूंदी, 31 जुलाई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बूंदी श्री संदीप कुमार शर्मा 33 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं निष्कलंक न्यायिक सेवा पूर्ण कर शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पुलिस अधिकारियों, न्यायालयीन कर्मचारियों, पक्षकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में श्री पंकज नरूका, न्यायाधीश, एम.ए.सी.टी. क्रम 1, बूंदी; श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह, न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, बूंदी; श्री प्रशान्त शर्मा, न्यायाधीश, पॉक्सो क्रम 1, बूंदी; श्रीमती सोनाली प्रशान्त शर्मा, न्यायाधीश, एस.सी. एवं एस.टी. (पी.ए.) प्रकरण, बूंदी; श्रीमती प्रीति मुकेश परनामी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम 1, बूंदी; श्रीमती कृष्णा गुप्ता, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम 2, बूंदी; श्री अंकुर गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बूंदी; प्रिन्सिपल मजिस्ट्रेट, जे.जे.बी., बूंदी श्रीमती अम्बिका; श्री सिद्धान्त सक्सेना, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बूंदी; श्रीमती वृष्टि विज, जे.एम. क्रम 3, बूंदी; सुश्री नूपुर गुप्ता, जे.एम. क्रम 2, बूंदी; सुश्री तनु वर्मा, जे.एम., बूंदी तथा श्री आशीष कुमार परेवा, जे.एम. क्रम 1, बूंदी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त प्रोटोकॉल अधिकारी श्री बृजेश श्रृंगी, कोर्ट मैनेजर श्री सुरेन्द्र सांखला, श्री अभिषेक दीक्षित (पी.ए., मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय), अधिवक्तागण, पुलिस अधिकारी, पक्षकार एवं न्यायालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी भी समारोह में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री संदीप कुमार शर्मा अपने संपूर्ण परिवार के साथ समारोह में उपस्थित रहे। न्यायिक अधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा श्री शर्मा के साथ-साथ उनके परिवारजनों का भी माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आत्मीय अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया। सेवानिवृत्ति समारोह में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों द्वारा श्री शर्मा का माल्यार्पण कर, साफा बंधवाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत राजस्थान पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक सलामी दी गई तथा पुलिस बैंड की मधुर धुनों के साथ जिला न्यायालय परिसर से गरिमापूर्ण विदाई दी गई। समारोह के दौरान वातावरण भावुक एवं सम्मानपूर्ण बना रहा।
अपने 33 वर्षों के न्यायिक सेवाकाल में श्री संदीप कुमार शर्मा ने विभिन्न न्यायालयों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशील न्याय प्रदान करते हुए न्यायपालिका की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनकी सादगी, सौम्यता, प्रशासनिक दक्षता एवं न्याय के प्रति समर्पित कार्यशैली ने उन्हें न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के बीच अत्यंत सम्माननीय स्थान दिलाया। समारोह के अंत में उपस्थित सभी जनों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...