आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 जुलाई 2026

योगिनी एकादशी पर कोटा जंक्शन से निकली भव्य प्रभात फेरी, श्रीराम-कृष्ण कीर्तन से भक्तिमय हुआ बजरिया क्षेत्र,

 

योगिनी एकादशी पर कोटा जंक्शन से निकली भव्य प्रभात फेरी, श्रीराम-कृष्ण कीर्तन से भक्तिमय हुआ बजरिया क्षेत्र,
श्री राम मंदिर प्रबंध समिति ने प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं का किया स्वागत, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का दिया संदेश
के डी अब्बासी
कोटा। योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर स्टेशन क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा श्री राम मंदिर, कोटा जंक्शन से संपूर्ण बजरिया क्षेत्र में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों एवं संकीर्तन का गुणगान करते हुए पूरे क्षेत्र में धर्म और भक्ति का संदेश देते चले। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस आयोजन में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
श्री राम मंदिर समिति के हरि कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभात फेरी के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति की एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
प्रभात फेरी के समापन पर श्री राम मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समिति ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्रीमती शीला चावला, संतोष लोधा, राजेश मेहंदीरत्ता, सुरेश कुमार शर्मा, युवराज सिंह, महावीर शर्मा, जगदीश बागड़, भेरूलाल, हरि कुमार शर्मा, कन्हैया लाल मेवाड़ा, रघुनंदन विजय, भारत भूषण खत्री, ललित तिवारी, राजेश दीक्षित तथा आचार्य पंडित श्री राम बाबूजी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...