आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 जुलाई 2026

स्व. सुमेर सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर गौसेवा और रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि,

 

स्व. सुमेर सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर गौसेवा और रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि,
माता श्रीमती गायत्री देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने निभाई सेवा की मिसाल
के डी अब्बासी
कोटा, 11 जुलाई। समाजसेवी हिम्मत सिंह के पिता स्वर्गीय सुमेर सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सेवा और समर्पण को समर्पित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कायन हाउस गौशाला में गौसेवा तथा तलवंडी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय सुमेर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री देवी ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
सुबह 9 बजे गौशाला में गौमाताओं की सेवा कर उनके लिए हरा चारा एवं आवश्यक सामग्री अर्पित की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे तलवंडी में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में युवराज सिंह, श्रीमती निधि सिंह, लक्ष्मी सिंह, अमर धामोनिया, देवेंद्र सिंह, भीम सुमन, गौरव शर्मा, मनीष रामावत, दानिश खान, दीपेंद्र राजावत, राकेश कुमार, चेतन्य सिंह, रोहित राजावत, नईम खान, गौरव प्रजापति, कपिल मेहता, भेरूलाल सुमन, मितेंद्र सोलंकी, कुलदीप शर्मा, लोकेश सहित अनेक युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प लिया।
इस दौरान स्वर्गीय सुमेर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से विवेक राजवंशी, विशाल सिंह, YGN कॉलेज के अरशद अंसारी, तारीख खान, मोनी माखीजा, जितेंद्र पंवार, सगीर खान, आफताब अंसारी, मुजाहिद हुसैन मिंटू, वीरेंद्र राठौड़, लोकेश मेहरा, मोहित चावला, सलाम सब्बाब, कुणाल संगत, विजय चौहान, भेरूलाल गुर्जर, कार्तिक मेहरा, जावेद अंसारी, गोविंद नायक, भेरू शर्मा, हितेश शर्मा, कमल चतुर्वेदी, चंदा बरवाडिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय सुमेर सिंह के व्यक्तित्व एवं समाजसेवा को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सुमेर सिंह का जीवन समाजसेवा, मानवीय मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा। उनकी स्मृति में आयोजित गौसेवा और रक्तदान जैसे सेवा कार्य समाज में मानवता और परोपकार की प्रेरणा देते रहेंगे। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता की भावना से ओत-प्रोत रहा।
 
s

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...