IFWJ की नई टीम घोषित: कोटा से सुबोध जैन प्रदेश सचिव, शैलेश पाण्डेय को जिला अध्यक्ष की कमान
के डी अब्बासी
कोटा। देश के प्रथम एवं अग्रणी पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौर की सहमति से मनोनयन समिति द्वारा राजस्थान के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में कोटा संभाग से वरिष्ठ पत्रकार सुबोध जैन को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है, जबकि शैलेश पाण्डेय को कोटा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बारां जिले के युवा पत्रकार विपिन तिवारी को प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। वहीं झालावाड़ से रियाज अहमद तथा बूंदी से भवानी सिंह हाड़ा को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
कोटा संभाग के चारों जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां भी घोषित की गई हैं। कोटा में शैलेश पाण्डेय, झालावाड़ में आरिफ मंसूरी, बारां में लक्ष्मीचंद नागर तथा बूंदी में कमलेश शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ युवा प्रतिनिधित्व को महत्व दिए जाने पर पत्रकार समुदाय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पत्रकारों का मानना है कि यह नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पत्रकार हितों की रक्षा एवं संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)