आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 जून 2026

कोटा-बूंदी में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को ज़ीरो करने के लक्ष्य के साथ आज संसद भवन स्थित कार्यालय में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत 'सेव लाइफ फाउंडेशन' के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

 

कोटा-बूंदी में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को ज़ीरो करने के लक्ष्य के साथ आज संसद भवन स्थित कार्यालय में सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत 'सेव लाइफ फाउंडेशन' के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
हमारा संकल्प है कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र को देश का एक आदर्श “Zero Fatality Parliamentary Constituency” बनाया जाए।
इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, दुर्घटना संभावित स्थलों, ट्रैफिक प्रबंधन, सड़क सुरक्षा ऑडिट, इंजीनियरिंग सुधार, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, एम्बुलेंस नेटवर्क और ट्रॉमा केयर को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तथा सीसीटीवी आधारित निगरानी का अधिकतम उपयोग कर निकट समय में कोटा-बूंदी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष सुधारात्मक उपाय लागू किए जाएंगे।
सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतें प्रभावित परिवारों के साथ ही समाज और राष्ट्र की अमूल्य संपदा की क्षति है। प्रशासन के साथ ही विशेषज्ञ संस्थाओं और आम नागरिकों के साझा प्रयासों से इन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। दुर्घटनाएं कम करने के साथ ही हर एक जीवन को सुरक्षित रखना हमारा लक्ष्य है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...