आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 अप्रैल 2026

अंगदान की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ गौड़

 

अंगदान की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे डॉ गौड़
2. नेत्रदान-अंगदान में हुए प्रेरक प्रयासों को, अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में दिखाएंगे डॉ गौड़

अंगदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत कल से अहमदाबाद के आईआईएम इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस (3-4 अप्रैल) का आयोजन किया जा रहा है । इस कांफ्रेंस में न सिर्फ भारत के बल्कि,देश विदेश से भी कई सारे ट्रांसप्लांट सर्जन, ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं ।

अंगदान अभियान को, जन जागरूकता के साथ-साथ, उसे प्रेरणादायी व गौरवशाली कार्य बनाकर आम जन को सेवा की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से, संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन,कोटा के डॉ कुलवंत गौड़ भी इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में देश विदेश से आए हुए सभी प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव और प्रेरक प्रयासों को शेयर करेंगे ।

ज्ञात हो कि,पूरे राजस्थान में, संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को उसके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए राजस्थान राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग ने अंगदान अभियान के कार्यों के लिये दो बार राज्य स्तरीय सम्मान दिया है ।

डॉ गौड़ ने नेत्रदान,अंगदान और देहदान के अभियान को,अपने नवाचारों से इतना प्रेरणादायक बनाया है कि,आज उनके नवाचारों को राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...