चलो शुक्र है ख़ुदा का के, इमरान जी प्रतापगढ़ी अल्पसंख्यकों के विधान, संरक्षण, सलाह मामले में अकेले सक्षम नहीं हैं , यह राष्ट्रीय कोंग्रेस हाईकमान ने आंतरिक रूप से स्वीकार कर लिया है, अब अल्पसंख्यक विभाग के विधान, संरक्षण, सलाह मशवरे के लियें देश भर के 60 अज़ीम हस्तियां जिन्होंने आज तक अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समाज के हक़ संघर्ष के लिये कोंग्रेस के भीतर या बहार कोई आवाज़ नहीं उठाई उन्हें सलाहकार घोषित कर भाई इमरान प्रतापगढ़ी को अधिकृत रूप से सूचित किया है, चलो देखते है, कोंग्रेस के इन लोगों की उपेक्षा से कोसों दूर जा रहे अल्पसंख्यक, मुस्लिम वोटर्स को फिर साथ लाने के लिए यह लोग उन्हें प्रतिनिधित्व, सम्मान , मूल संगठन में ओहदेदारी, राजस्थान में राज्यसभा सीट फिक्सिंग पर क्या कुछ करते हैं, एक ब्रेक के बाद , या फिर यह कागज़ी लिस्ट यूँ ही रद्दी में कचोरी वगेरा खाने के काम की रहेगी, अख़्तर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)