आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 अप्रैल 2026

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने "परिंडे बांधो-परिंदे बचाओ" अभियान की शुरुआत की

 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने "परिंडे बांधो-परिंदे बचाओ" अभियान की शुरुआत की
के डी अब्बासी
कोटा, अप्रैल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए समाज की सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। गर्मी में पक्षियों को पानी की कमी होती है और ऐसे समय में छोटी-छोटी पहल भी उनके जीवन को बचा सकती है।
उन्होंने ट्रैफिक उद्यान, कोटा में पेड़ पर मिट्टी का परिंडा बांधकर और परिंडे में पानी भरकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अपने घरों और आसपास परिंडे लगाकर नियमित पानी भरने की अपील की। उन्होंने रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता, और शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन मडिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह परिंडे बांधो- परिंदे बचाओ अभियान पूरे गर्मी के मौसम में निरंतर चलेगा और जनभागीदारी से इसे जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।
कार्यक्रम में अजय सोरल, परमानंद गोयल, बी.के. शर्मा, के.पी. गोरवाल, दिनेश विजय, रवि गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, हेमराज गुप्ता, राकेश शर्मा, महावीर विजय, एल.आर. सिन्हा, टीकम चंद जैन, धीरेंद्र जैन, वर्धमान जैन,गोपाल गर्ग, अरविंद शर्मा, आर.एस. राणा, और हेमराज चित्तौड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...