आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 अप्रैल 2026

विश्वास के साथ कोटा से मिलेंगे बेहतरीन टूर पैकेज

 

विश्वास के साथ कोटा से मिलेंगे बेहतरीन टूर पैकेज
के डी अब्बासी
कोटा।
कोटा शहर में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से एएसएफ रॉयल हॉलीडेज प्राइवेट लिमिटेड के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ आज रविवार को न्यू कॉलोनी, गुमानपुरा पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन में शहर के गणमान्य नागरिकों, ट्रैवल प्रेमियों और सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन शहर काज़ी जुबेर अहमद, भारत माता कॉलेज के निदेशक मजीद मलिक मजीद कमांडो सर्वोदय ग्रुप के निदेशक गफ्फार मिर्जा कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक महेश्वरी पंकज मेहता द्वारा फीता काटकर किया गया।
कंपनी के निदेशक फारूक राणा ने बताया कि इस अवसर पर मेहमानों को देश-विदेश के आकर्षक और विशेष रूप से तैयार किए गए टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यात्रा विशेषज्ञों की टीम द्वारा व्यक्तिगत परामर्श भी उपलब्ध कराया गया, जिससे यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार यात्रा योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा कोटा और हाड़ौती क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए गए हैं, जिससे बाहरी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान निदेशक अशफाक मोहम्मद काजी ने नेटवर्किंग सेशन का आयोजन किया, जिसमें उपस्थित लोगों ने आपसी संवाद के माध्यम से नए अवसरों पर चर्चा की।
निदेशक सलीम शेरी ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य लोगों को सहज, सुरक्षित और लक्जरी यात्रा सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि हर यात्रा यादगार बन सके।
मार्केटिंग मैनेजर आरिफ मेतवाल ने कहा कि “आपकी वैश्विक यात्रा यहीं से शुरू होती है” थीम के साथ कंपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान आगंतुकों को यात्रा से जुड़े अनुभव, विशेषज्ञ सलाह और टूर प्लानिंग की विस्तृत जानकारी दी गई।
कंपनी द्वारा सामाजिक, धार्मिक, रोमांचक और ऐतिहासिक टूर को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं, साथ ही युवाओं को भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...