कोटा अभिभाषक परिषद के वरिष्ठ वकील साथी सत्यप्रकाश जी गौतम के आकस्मिक निधन से वकील समुदाय सहित कोटा शहर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों में शोक की लहर दौड़ गई, आज कुन्हाड़ी मुक्ति धाम में वोह पंचतत्व में विलीन हुए, सभी वकील साथियों, परिजनों ने उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी, सत्य प्रकाश गौतम जी के निधन के कारण ब्रहस्पतिवार 9 अप्रेल को अभिभाषक परिषद कोटा द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह स्थगित कर दिया गया है, सिविल, नगर विकास न्यास, नगर पालिका सहित हर तरह के क़ानून में पारंगत सत्य प्रकाश जी गौतम अपने तर्कों से हारी हुई बाज़ी जीत में बदलने का हुनर रखते थे, ऐडवोकेट गौतम की इसी क़ाबलियत की वजह से सत्य प्रकाश गौतम कोंग्रेस की सरकार हो या भाजपा की सरकार हो सरकार तरफ से महत्वपूर्ण मामलों में वकील स्थाई रूप से पैरवी के लिये नियुक्त रहते थे, हमेशा वेल ड्रेस, मुस्कुराता चेहरा, क़ानून की पत्रावली हाथ में, पूरा दावा खुद लिखना, टाइप करवाना फिर खुद प्रूफ पढ़ने के बाद, न्यायिक दृष्टांतों के साथ ही कोर्ट में पेश करना ऐडवोकेट गौतम सर की जूनियर्स साथियों के लिये अनुकरणीय सीख थी, हाल ही में उनके एक सहयोगी साथी संजीद अहमद की ह्रदयाघात से आकस्मिक मृत्यु हुई थी, सत्यप्रकाश गौतम ऐडवोकेट के निधन से अभिभाषक परिषद कोटा को क़ानूनी रूप से अपूरणीय क्षति हुई है, उनके सुपुत्र भी ऐडवोकेट है, खुदा सत्यप्रकाश गौतम सर की आत्मा को शांति प्रदान करे, स्वर्ग में स्थान दे, परिजनों, साथियों अभिभाषक परिषद के शोकाकुल साथियों को भी इस दुख की घड़ी से उबरने के साहस प्रदान करे, अख़्तर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)