आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

28 मार्च 2026

मरहूम हाफिज पारू, जो कोटा के मशहूर पहलवान, ओर हर कुश्ती की शान हुआ करते थे,

मरहूम हाफिज पारू, जो कोटा के मशहूर पहलवान, ओर हर कुश्ती की शान हुआ करते थे, कोटा की हर कुश्ती में इनके दांव पेंच , इन्हें कुश्ती केसरी, कुश्ती के हीरो कहा करते थे, पहलवान पारू भाई के नाम से विख्यात पारू भाई क़ुरआन हाफ़िज़ भी थे, वोह रमज़ानों में तरावीह वगेरा भी पढ़ाते थे, जबकि कुश्ती के दांव पेंचों के साथ अपने प्रशिक्षुओं को, भाई चारा, सद्भावना, क़ोमी एकता और इंसाफ परस्ती के लिये संघर्ष के साथ, अपनी ताकत का इस्तेमाल लोगों की हिफाज़त, लोगों की मदद की सीख देते थे, यही वजह थी के कोटा में माहौल बिगाड़ने के साज़िशकर्ता कितने ही हों, लेकिन जहां हाफ़िज़ पारू की उपस्थिति, वहां अमन, सुकून , गुंडागर्दी से मुक्ति की गारंटी होती थी, उनके इस संघर्ष की वजह से कई बार पुलिस प्रशासन से उनका टकराव भी रहा, लेकिन सत्यमेव जयते की कहावत की तर्ज़ पर जीत उनकी हुई, बाहुबली, ताकतवर, हर कुश्ती जीतने वाले पहलवान होने के बावुजूद उनकी ज़ुबान में नर्मी, व्यवहार में सादगी, मुलाक़ात में विनम्रता उन्हें दूसरे लोग जो ताक़त का दुरुपयोग कर रुपया कमाते रहे हैं , उनसे जुदा, अलग कर देती है, वोह लोगों के मददगार थे, ईमानदार, ज़िम्मेदार थे, महनती थे, यारों के यार थे, कमज़ोरों के संरक्षक थे, कोटा में केसरबाग सहित आसपास की कई कॉलोनियों के कॉलोनाइजर , हाफ़िज़ पारू ही रहे हैं, खेती की ज़मीन पर आम लोगों को प्रेरित कर सस्ते दामों में प्लाट देकर , लोगों के अपने घर का ख्वाब पूरा करने वाली वोह अहम शख्सियत रहे हैं, हाफ़िज़ पारू साहब मेरे भी ननिहाल पक्ष के रिश्तेदार रहे हैं , उन्हें खिराज ऐ अक़ीदत पेश है, उनके बेटे हलीम रेहान साहब, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक के साथ, वरिष्ठ वकील हैं, वोह मशहूर शायर भी है, मुखर वक्ता भी है, ओर शतरंज की बिसात पर अपनी चालों से जीत हांसिल करने वाले शतरंज के खिलाड़ी भी हैं, अख़्तर खान अकेला कोटा 9829086339

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...