आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

28 मार्च 2026

अल्हम्दु लिल्लाह, मदरसा हमीदिया, कच्ची बस्ती बहीर, टोंक में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ

 

अल्हम्दु लिल्लाह, मदरसा हमीदिया, कच्ची बस्ती बहीर, टोंक में वार्षिक उत्सव व पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जनाब सैय्यद फ़ैसल सईदी जी ने अलग अलग क्लासेज में प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया इसके साथ ही इन्होंने ग़रीब बच्चों की पढ़ाई में हौसला अफज़ाई के लिए सभी क्लासेस में प्रथम , द्वितीय व तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को 500/-, 300/- व 200/- Rs देकर इन विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया और बच्चों अधिक से अधिक शिक्षा लेने पर ज़ोर दिया और शिक्षकों को भी बच्चों को अच्छी तालीम देने की बात कही, इस अवसर जनाब ज़ाहिद अंसारी जी मौजूद रहे, लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह रही की सभी क्लासेस में प्रथम तीन स्थानों पर लड़कियों का कब्ज़ा व दबदबा रहा जो शिक्षा के क्षेत्र में इनकी रुची को दर्शाता है, मदरसे के स्टाफ की और से सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए इस पिछड़े कच्ची बस्ती बहीर के क्षेत्र में बच्चों को अपनी और से अच्छी तालीम देने की बात कही तथा राज्य सरकार व मदरसा बोर्ड दी जाने वाली तमाम सुविधाएं इन ग़रीब बच्चों तक पहुंचाने की बात कही अंत में सफलता पूर्वक यह वार्षिक उत्सव व पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...