आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

16 मार्च 2026

ऑटो चालक ने लिया नेत्रदान देहदान संकल्प

 ऑटो चालक ने लिया नेत्रदान देहदान संकल्प

बीते दिनों शहर के एक ऑटो चालक ने,समाचार पत्रों में लगातार आ रही,नेत्रदान-अंगदान और देहदान की प्रेरक खबरों को पढ़कर, अपना नेत्रदान और देहदान का संकल्प पत्र शाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ उनके जवाहर नगर स्थित कार्यालय में आकर भरा ।

ग्रामीण परिवेश में पले बड़े, सुरेश कुमार शर्मा बीते 40 वर्षों से कोटा शहर में ऑटो का संचालन कर रहे हैं,समाचार पत्रों में जब देहदान के बारे में पढ़ा  तो उन्होंने शाइन इंडिया के ऑफिस में पहुंचकर सारी जानकारी प्राप्त की,ब्राह्मण जाति होने के कारण,धर्म सम्बन्धित बहुत सारी भ्रांतियां देहदान को लेकर उनके मन में थी,जिनका निवारण संस्था संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ ने विस्तार से तथ्यों के साथ सारी जानकारी देकर किया ।

घर जाकर उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति और बेटे शुभम को भी देहदान के संबंध में पूरी जानकारी दी तो उन्होंने भी, उनके देहदान संकल्प के लिए अपनी सहमति दे दी । सुरेश के संकल्प लेने के उपरांत, वह शहर के 10 अन्य लोगों से भी देहदान संकल्प पत्र भरवाने की अनुमति ले चुके हैं ।

सुरेश ने कहा कि,जब तक वह जीवित हैं,और अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं,तब तक वह संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर देहदान के लिए शहर वासियों को और ऑटो में बैठने वाली सवारियों को जागरुक करते रहेंगे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...