समरस संस्थान की झालावाड़ इकाई गठित
रूप जी रूप घाटोली बने अध्यक्ष, अदिति शर्मा बकानी के प्रयास.... डॉ. वैदेही गौतम
**********************************
संस्थान संस्थापक डॉ. मुकेश व्यास और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन की सभी को शुभकामनाएं
*********************************
समरस संस्थान साहित्य सृजन भारत, गांधी नगर गुजरात की झालावाड़ इकाई का गठन कवि भगवान सिंह पटेल घाटोली की संरक्षक और जिला अध्यक्ष रूप जी रूप कारपेंटर घाटोली के नेतृत्व में किया गया है।संस्थान के संस्थापक संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास स्नेहिल और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने जिला झालावाड़ की इकाई गठन के लिए राजस्थान प्रांत प्रभारी डॉ. वैदेही गौतम के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
डॉ. वैदेही गौतम ने बताया कि झालावाड़ इकाई के गठन में कवियित्री अदिति शर्मा सलोनी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इकाई में आरंभिक तौर पर 21 सदियों की कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी मेंकोषाध्यक्ष महावीर दिग्गज मनोहरथाना,जिलाउपाध्यक्ष राकेश थावरिया भवानीमंडी , जगदीश झालावाडी, जिला संगठन मंत्री सुश्री अदिती शर्मा बकानी , बाल कवि मनीष सेन सरड़ा , पुरोहित भवानीमंडी,जिला महामंत्र गिर्राज नागर क्रांतिकारी खानपुर, जिला उपाध्यक्ष नारायण लाल सुहाना तथा सदस्य के रूप में सुरेश निगम झालावाड़ ,नन्द जी आनंद घाटोली , श्रीकांत ओझा भवानीमंडी , आशा रानी जैन भवानीमंडी, जिया नाम अकलेरा , रूपचंद सोनी घाटोली,जीतमल कारपेंटर , प्रदीप निराला घाटोली,पारस शर्मा मसखरा घाटोली , रमेश चंद कारपेंटर घाटोली ,अरुण गर्ग भवानीमंडी, बीएस कुशवाह भवानीमंडी को शामिल किया गया है।
डॉ.प्रभात कुमार सिंघल, कोटा
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, संस्थान

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)