आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 मार्च 2026

27 मार्च, विश्व रंगमंच दिवस के अवसर होंगी नाट्य प्रस्तुतियां

 

27 मार्च, विश्व रंगमंच दिवस के अवसर होंगी नाट्य प्रस्तुतियां
कोटा, विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर कला दीर्घा की नवरोज नाट्यशाला पर सायं 7 बजे नाट्य संध्या आयोजित की जाएगी। नटराजा एमेच्योर थियेटर एट कोटा(NATAK) द्वारा आयोजित इस नाट्य संध्या में पहली प्रस्तुति कोटा स्कूल ऑफ ड्रामा की "साक्षी गोपाल ", दूसरी प्रस्तुति टीम "नाटक" की "लक्ष्मी का स्वागत" और तीसरी प्रस्तुति "रंगीतिका" की ओर से "चोंचू नवाब" होगी। कार्यक्रम की शुरुआत में कत्थक नृत्य प्रशिक्षक नेहा पांचाल का दल सरस्वती वंदना प्रस्तुत करेगा। इस अवसर पर प्रवेश निःशुल्क है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक डॉ महेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा नगरी कोटा के रंगकर्म को एक नई दिशा देना है। टीम" नाटक" के निर्देशक शरद गुप्ता ने शहर के रंग रसिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
डॉ महेंद्र माहेश्वरी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...